बॉलीवुड

ईशा अंबानी की शादी में वेटर बन खाना क्यों परोसने लगे थे बॉलीवुड सितारें, सामने आई वजह

जब भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट निकलती है तो उसमें मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का नाम भी जरूर शामिल रहता है। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अपनी अमीरी के लिए पूरे देश में फेमस हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में उनकी अमीरी और बिजनेस का डंका बजता है।

मुकेश अंबानी को उनकी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है। जब भी उनके घर कोई फ़ंक्शन होता है तो वह बहुत भव्य रूप में होता है। अब मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी को ही ले लीजिए। यह शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। इस दौरान ईशा पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल के शादी के बंधन में बंधी थी।

ईशा की शादी अंबानी के घर की पहली शादी भी थी। ऐसे में यह बहुत ही बड़े रूप में संपन्न हुई थी। इस शादी में एक से बढ़कर एक कई फेमस हस्तियां शामिल हुई थी। खासकर बॉलीवुड सितारों का तो पूरा जमावड़ा ही लग गया था। इस शादी को देख ऐसा लग रहा था जैसे कोई बॉलीवुड अवॉर्ड शो चल रहा हो। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी लोग आए थे।

ईशा अंबानी की शादी में एक खास चीज हुई थी जिसने फैंस का ध्यान खींचा था। इस शादी में आए ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान तक सभी बॉलीवुड सितारों ने बारातियों को खाना परोसा था। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल भी आया था कि आखिर ये अमीर और फेमस सितारें अंबानी की बेटी की शादी में खाना क्यों परोस रहे हैं?

खाना परोसने वाली इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम भी बने थे। इस शादी में अभिषेक बच्चन अपनी बीवी ऐश्वर्या राय के साथ आए थे। वे भी शादी में खाना परोसते दिखे थे। ये नजारा देख एक फैन ने अभिषेक बच्चन को ट्रोल भी किया था। इस पर अभिषेक ने ‘सज्जन घोंट’ रस्म के बारे में बताया था।

दरअसल गुजराती शादियों में ‘सज्जन घोंट’ नाम का एक रिवाज होता है। इसमें लड़की वाले लड़के वालों को खान परोसते हैं। बस यही वजह है कि ईशा अंबानी की शादी में सभी बॉलीवुड सितारें वेटर बन खाना परोसते दिखाई दिए थे। यह एक रिवाज था जिसमें कोई शर्म की बात नहीं है। ये एक तरह से मान सम्मान की बात भी होती है।

बताते चलें कि मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी में कोई भी कमी नहीं छोड़ी थी। उन्होंने अपनी शादी में पानी की तरह पैसा बहाया था। यह शादी अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया में ही हुई थी।

 

Back to top button