दिलचस्प

गज़ब: साड़ी पहन लड़की ने किए शानदार स्टंट्स, Video देखकर नहीं होगा यकीन

साड़ी (Saree) एक ऐसा भारतीय परिधान है जिसे बहुत सी महिलाएं पहनती हैं। कुछ इसे अपनी मर्जी से पहनती हैं तो कुछ ससुराल वालों के दबाव में आकर। बहुत सी लड़कियों को साड़ी पहनना पसंद नहीं होता है। खासकर जब वे कोई फिजिकल एक्टिविटी कर रही होती हैं। उनका तर्क होता है कि साड़ी पहनकर फिजिकल वर्क करने में बड़ी दिक्कत होती है। कुछ तो इसमें ठीक से चल भी नहीं पाते हैं।

इस बीच आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने साड़ी पहनकर एक से बढ़कर एक स्टंट कर डाले। इस महिला का नाम रुक्मिणी विजयकुमार (Dancer Rukmini Vijayakumar) है। पेशे से डांसर रुक्मिणी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे साड़ी पहन स्प्लिट्स और बैकफ्लिप (Splits And Backflips In A Saree) करती नजर आ रही हैं।

रुक्मिणी विजयकुमार का यह स्टंट अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। कमाल की बात ये है कि वे ये सभी स्टंट साड़ी पहनने के बावजूद बड़ी सरलता से कर लेती हैं। अपने वीडियो को साझा कर वे कैप्शन में लिखती हैं – ऐसी चीजें भी साड़ी पहन की जा सकती है। बीते वर्ष योगा डे पर जो मैंने वीडियो पोस्ट किया था ये उसके पीछे के सीन्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rukmini Vijayakumar (@dancerukmini)

रुक्मिणी विजयकुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। उनकी इस पोस्ट को अभी तक 97 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर बहुत से कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘आप ये साड़ी पहनकर भी बड़ी सहजता से कर लेती हैं। कमाल है।’ वहीं एक अन्य बंदा लिखता है ‘वाह आपके अंदर जो टेलेंट है वो गजब का है। आपको मेरा नमन।’ बस इसी तरह के और भी कई तारीफ़ों के कमेंट्स आने लगे।

बताते चलें कि रुक्मिणी विजयकुमार ने बीते वर्ष वर्ल्ड योगा डे पर एक वीडियो शेयर किया था। तब वह वीडियो बहुत वायरल हुआ था। उसे बीस लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था। अब रुक्मिणी ने उसी वीडियो के बिहाइंड द सीन्स की कुछ झलकियां साझा की है। वैसे रुक्मिणी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर और भी कई वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rukmini Vijayakumar (@dancerukmini)

डांसर रुक्मिणी विजयकुमार को इंस्टाग्राम पर 4 लाख 66 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। लोगों को उनके डांस करने का अंदाज बड़ा लुभाता है। वैसे आप लोगों को साड़ी में की गए ये स्टंट कैसे लगे?

Back to top button