दिलचस्प

ये हैं दुनिया के 5 Mystery place, जिनका राज अब भी खुलना बाकी है!

इस दुनिया में बहुत सारे रहस्य भरे पड़े हैं जिनको सुलझाने के लिए वैज्ञानिक आए दिन कुछ न कुछ तरीके निकालते रहते हैं। उनमें से कुछ रहस्य तो सुलझ गए हैं और वहीं कुछ रहस्य अभी भी वैज्ञानिक सुलझा रहे हैं। उनके बारे में जांच पड़ताल कर रहे हैं, और बात की जाए कुछ ऐसे जगह के रहस्यों की तो वह रहस्य सुलझे या ना सुलझें पर लोगों के लिए वह हिल स्टेशन बन गए। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही रहस्यमई जगह के बारे में जिसको समझना अभी बाकी है।

1. अंटार्कटिका

अंटार्कटिका ग्लेशियर अगर आप घूमने जा रहे हैं। तो वहां झरना बहता है झरने में से निकलने वाला पानी लाल रंग का होता है। लोगों का मानना है कि वह खून बह रहा है। तो वही वैज्ञानिकों का कहना है कि इस जगह बर्फ के नीचे लोहा तत्व अधिक ज्यादा मात्रा में है। इसीलिए यहां के पानी का रंग लाल है।

2. मॉन्कटन, न्यू ब्रंसविक

इस जगह का दूसरा नाम मैगनेटिक हिल’ भी है। आश्चर्य करने वाली बात यह है कि यहां पर गाड़ी को चलाने के लिए स्टार्ट करना नहीं पड़ता है। फिलहाल इस के बारे में वैज्ञानिक जांच कर रहे हैं।

3. सरट्से, आइसलैंड

इस आइसलैंड के बारे में एक बहुत बड़ा रहस्य छिपा हुआ है। 1963 में इस तरह का कोई भी आईलैंड धरती पर नहीं था। 1963 में यहां पर पानी के अंदर से ज्वालामुखी फटा और वह ज्वालामुखी लगातार 1967 तक फटता रहा। जैसे ही इस ज्वालामुखी का फटना बंद हुआ यहां एक आईलैंड बना हुआ दिखाई दिया।

4. मोराकी पत्थर, न्यूजीलैंड

यहां पर कोहे बीच जो कि न्यूजीलैंड के ईस्ट कोस्ट में स्थित है। वहां 12-12 फीट के पत्थरों का जमाव हुआ पड़ा है। जिसे देखकर आपको ऐसा लगेगा यह कैसा अजूबा है। जब आप इन पत्थरों को देखेंगे तो आपको इनमें सीप और मोती जैसे पत्थर नजर आएंगे। कहा जाता है कि इनका निर्माण किसी ठोस चीज के चारों ओर समुद्री रेत के रुक जाने की वजह से हुआ है।

5. लोंगयेरब्येन, नार्वे

आकर्टिक सागर के नार्वे द्वीप में, जो की ग्रीनलैंड में है। यहां के बारे में लोगों का यह कहना है कि यहां पर 20 अप्रैल से लेकर 23 अगस्त तक सूरज छिपता ही नहीं है मतलब कि रात होती ही नहीं है।

Back to top button