राशिफल

Rashifal: आज सोमवती अमावस्या का दिन 6 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, पितृ श्राप से मिलेगी मुक्ति

आज अमावस्या है। सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। वैसे तो साल में 12 अमावस्या होती हैं लेकिन सोमवती अमावस्या वर्ष में लगभग एक या दो ही बार ही आती है। इस पूरे साल में सिर्फ एक ही सोमवती अमावस्या पड़ रही है। हम आपको सोमवार 12 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 12 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज हर परिस्थिति को लेन -देन के नजरिए से न देखें। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताना अब आपको अच्छा लगेगा लेकिन कुछ दिक्कतों के लिए आप इधर उधर भटक सकते हैं। आज भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आज व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। आज घर का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। आज का दिन पारिवारिक जनों के साथ सुखद बीतेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी में अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे। आप परिस्थितियों पर बेहतर नियंत्रण करने की स्थिति में रहेंगे। मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। आप अभी सकारात्मक, रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। आपके घर का परिवार उज्ज्वल तरह से चमक रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और काम भी आपको बहुत पसंद आएगा। आज आप सकारात्मक रहेंगे और आपके मन में कई उमीदें भी रहेंगी। मां का ख्याल रखें, उनकी जरूरतों पर भी ध्यान दें। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आज आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। अपने काम में मन लगेगा, जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप बहुत भाग्यशाली होंगे और अधिकारियों से विशेष एहसान प्राप्त करेंगे। आप खुद पर ध्यान देंगे और खुद के लिए समय भी निकालेंगे। व्यापारियों का ग्राहकों से तीखा व्यवहार आपको आर्थिक आघात पहुंचा सकता है। दिन आपको अपनी पुरानी बातों को याद दिला सकता है। जिससे आपका स्वभाव मिलाजुला रह सकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। परिवार में कुछ पुरानी संपत्तियों का जिक्र हो सकता है। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना बेहद जरूरी है। संबंध बिगड़ने न पाए इस बात का भी ध्यान रखना होगा। आपके परिवार में जो छोटे सदस्य हैं, उन्हें कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। बेवजह की क़ानूनी कार्यवाही का हिस्सा बनने से बचें। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। मित्रों और स्नेहीजनों से बात-चीत हो सकती है। संतान की तरफ़ से आपको शुभ समाचार मिलने के संकेत है। मन शांत रखें। निवेश के अवसर मिलेंगे। आज आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

करियर से जुड़ी समस्या में मित्र की मदद मिलेगी। आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का माहौल भी सकारात्मक और सहयोगात्मक रहेगा। जो लोग सॉफ्टवेयर से संबंधित कार्य करते हैं उनको सजग रहना होगा। कुछ अजीज मित्रों के साथ समय गुजरने के भी संकेत हैं। आज आराम भी करने के बारे में सोचें। प्रेम जीवन में खूब रोमांस के अवसर आएंगे। जल्दबाजी में धन संबंधी फैसले ना लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे और एक शक्तिशाली और आकर्षक स्थिति में बढ़ेंगे। आज सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा जिससे आप ऐक्टिव रहेंगे। कार्य में अच्छे प्रदर्शन के लिए एकाग्रता बनाएं रखनी होगी। संघर्ष के बाद सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। स्थितियों के आपके पक्ष में होने से आप आनंदित होंगे। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

स्वयं के प्रिय के साथ हुई बहस आपका मूड ख़राब कर देगी। कोई छोटी मोटी पार्टी घर के अंदर ही घर के लोगों के बीच कर सकते हैं। किसी अनजान डर के कारण आपको थोड़ा असहज सा महसूस हो सकता है। आप में कुछ गुस्सा बढ़ेगा, जिसके प्रति आपको सावधानी बरतनी चाहिए। संयम रखे आपको सफलता जरूर मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। पढ़ाई में मन लगेगा। निजी संबंधों का ख्याल रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश करने की योजना है तो कर सकते हैं, लाभ होगा। परिवार के साथ खान-पान का आयोजन कर सकते हैं। साहस एवं पराक्रम के बल पर सफल होंगे वैवाहिक जीवन में रोमांटिक मूड छाया रहेगा। रिश्तों के क्षेत्र में सुधार करने का मौका आपको मिल सकता है। कार्य के साथ-साथ कोई फिजीकल एक्टिवीटी भी करते रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। आपको जो मानसिक तनाव महसूस हो रहा था, अब उससे आपको मुक्ति मिलेगी। कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। आज धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे है। उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि तथा जीविका के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कई कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जिन्हें धैर्य से दूर भी कर सकते हैं। किसी भी परिस्थिति को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज अपनी बात को स्पष्टता के साथ दूसरों के सामने रखने का दिन है। अपनी ऊर्जा को योजना के हिसाब से खर्च करें क्योंकि क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ेगा। जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

आपने Rashifal 12 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 12 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 12 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि के नौ दिन कर दें ये उपाय, चमक जाएगा भाग्य दूर हो जाएगी गरीबी

Back to top button