दिलचस्प

चाणक्य: महिलाओं में पायी जाती हैं पुरुषों से कई गुना ज्यादा ये 5 चीजें! जान कर हो जाएंगे दंग

आचार्य चाणक्य के बारे में कुछ बताने की जरूरत नहीं है। यह अपने जमाने के महान विद्वान और नीति के ज्ञाता थे। इनकी ही बदौलत उस समय चन्द्रगुप्त मौर्य महान शासक बने थे। इन्होने चन्द्रगुप्त मौर्य को शिक्षा-दीक्षा देकर इस काबिल बनाया था कि वह एक राज्य की अगुवाई कर सकें। इनके मार्गदर्शन की बदौलत चन्द्रगुप्त शासन करने में कामयाब हुए।

अर्थशास्त्र के पहले ज्ञाता थे चाणक्य:

चाणक्य उस समय के महान विद्वान थे। इनकी विद्वता के आगे उस समय बड़े-बड़े ज्ञानी भी हार जाते थे। इन्हें कई विषयों का ज्ञान था। इन्हें राजनीति से लेकर अर्थशास्त्र का ज्ञाता माना जाता है। चाणक्य को दुनिया का पहला अर्थशास्त्री भी कहा जाता है। इन्होने अर्थ के ज्ञान के बारे में लोगों को अवगत कराया है। इन्होने कई नीतियां बनाई हैं, जो आज के समय में भी लागू होती हैं।

इनकी नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति खुशहाल जीवन यापन करता है। इन्होंने अपने ज्ञान को एक पुस्तक में पिरोया जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। आज भी इस पुस्तक का उतना ही महत्व है, जितना पहले समय में हुआ करता था। इन्होने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जो महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, वे चीजें कौन-कौन सी हैं।

श्लोक:

स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामोऽष्टगुण उच्यते।।

ये चीजें होती हैं महिलाओं में पुरुषों से अधिक:

*- चाणक्य ने बताया है कि एक महिला को एक पुरुष की अपेक्षा दोगुना ज्यादा भूख लगती है।

*- हर स्त्री एक पुरुष की अपेक्षा चार गुना ज्यादा चालाक और बुद्धिमान होती है, हालांकि वे इस बात को कभी भी जाहिर नहीं करती हैं।

*- पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में दो गुना ज्यादा शर्म और हया होती है।

*- साधारणतया यह माना जाता है कि पुरुष महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा मजबूत और साहसी होते हैं, जबकि चाणक्य इसके उलट बताते हैं। उनके अनुसार पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं 6 गुना ज्यादा हिम्मती और साहसी होती हैं।

*- एक स्त्री के अन्दर पुरुष की अपेक्षा 8 गुना ज्यादा काम भावना होती है। पुरुषों को बुरा ना लगे इसलिए वह इस बात को जाहिर करने से बचती हैं।

Back to top button