समाचार

क्या दूसरी बार सरकार लगाने जा रही है लॉकडाउन? जानें PM मोदी ने इसपर क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी और उसके बाद पीएम ने देश की जनता को संबोधित भी किया था। देश की जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से अपील की है कि वो तीन हफ्ते एहतियात बरतें और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। अपने संबोधन में पीएम ने लॉकडाउन का जिक्र भी किया और कहा कि इस समय लॉकडाउन की जरूरत नहीं है।

मोदी ने कहा कि इस समय संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। नाइट कर्फ्यू ही लोगों में जागरूकता लाने के लिए काफी है। प्रधानमंत्री ने साथ में ही लोगों से कहा कि वो घबराए नहीं। हमने बिना वैक्सीन के पहली लहर को काबू में किया था। अब तो हम ज्यादा संसाधनों से युक्त हैं। दूसरी लहर को काबू में कर लिया जाएगा। हमें बस कोविड-19 प्रबंधन पर जोर देना होगा और सारे एसओपी का पालन करना होगा। एक साल पहले जब लॉकडाउन लगाना पड़ा था तब हमारे पास संसाधनों की बेहद कमी थी। लेकिन आज सारी व्यवस्थाएं हैं। हमको इस स्थिति से निपटने के लिए माइक्रो कंटेंटमेंट जोन पर जोर देना होगा। हालांकि इसके लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली लहर में हम बिना वैक्सीन के मामलों को 10 लाख से सवा लाख तक ले आए थे। अब बस केवल टेस्ट,ट्रैक और ट्रीट पर जोर देना होगा। कोविड-19 से प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

नाइट की जगह कहें कोरोना कर्फ्यू

पीएम ने नाइट कर्फ्यू को कोरोना कर्फ्यू नाम दिया। इन्होंने कहा कि अगर हम नाइट कर्फ्यू की जगह कोरोना कर्फ्यू कहते हैं। तो लोग कोरोना के प्रति ज्यादा जागरुक होंगे। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई सारे राज्यो में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू के दौरान लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं हैं। पीएम मोदी ने नाइट कर्फ्यू को करागर बताया है और उम्मीद की है कि नाइट कर्फ्यू लगाकर भी कोरोना को रोका जा सकता है। बस लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है।

तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

तीन दिनों से देश में कोरोना के मामले एक लाख से ऊपर आ रहे हैं। 24 घंटे में देशभर में कुल 1 लाख 31 हजार 968 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इस दौरान 780 मरीजों की जान चले गई है। हालांकि 61 हजार 899 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे एक दिन पहले 1 लाख 26 हजार 265 लोग संक्रमित हुए थे।

कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। गुरुवार तक 9 करोड़ 43 लाख 34 हजार 262 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। कई जगहों पर 24 घंटे वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

Back to top button