विशेष

LIC की इस स्कीम के तहत देने होंगे 121 रुपये, 25 साल बाद बेटी की शादी के लिए मिल जाएंगे 27 लाख

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से कई सारी खास पॉलिसी स्कीम समय-समय पर लाई जाती हैं। जिनके जरिए लोगों को काफी फायदा मिलता है और भविष्य की चिंता दूर हो जाती है। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से लड़कियों के लिए एक खास पॉलिसी स्कीम लाई गई है। जिसके मदद से माता-पिता को बेटी की पढ़ाई और उसकी शादी की चिंता से मुक्ति मिल जाती है।

इस पॉलिसी का नाम कन्‍यादान पॉलिसी स्कीम है। इसके तहत आपको रोज बस 121 रुपये यानी हर महीने आपको करीब 3600 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। जब ये पॉलिस पूरी हो जाएगी तो आपको एक साथ 27 लाख रुपए मिलेंगे। ये पैसे आपको पॉलिसी करवाने के 25 साल बाद मिलेंगे। इस पॉलिसी की शुरुआत कुछ सालों पहले ही की गई है और काफी सारे लोगों ने ये पॉलिसी अपनी बेटी के लिए ली है। ऐसे में अगर आप कोई पॉलिसी अपनी बच्ची के भविष्य के लिए लेने का सोच रहे हैं, तो इसके बारे में विचार कर सकते हैं।

पॉलिसी से जुड़े अन्य फायदे

  • इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खास बात ये है कि ये प्लान 25 साल के लिए है। लेकिन आपको प्रीमियम केवल 22 साल तक ही भरना है।
  • पॉलिसी के बीच में बीमाधारक की मृत्‍यु हो जाने पर परिवार को कोई प्रीमियम नहीं देना होगा।
  • बेटी को पॉलिसी के बचे सालों के दौरान हर साल 1 लाख रुपए मिलेगा।
  • 25 साल पूरा होने पर पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रुपये अलग से मिलेंगे।

इस पॉलिसी को 25 साल के लिए लिया जा सकता है। महीने में करीब 3600 रुपये जमा करने होते हैं। हालांकि यह पॉलिसी कम या ज्‍यादा प्रीमियम की भी ली जा सकती है। अगर आप अपनी बेटी के लिए कन्यादान पॉलिसी लेना चाहते हैं तो आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होना जरूरी है।

Back to top button