बॉलीवुड

क्या पैसों के लिए दीपिका ने किया था सिद्धार्थ माल्या का इस्तेमाल? जाने इनके ब्रेकअप की असली वजह

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां पल में रिश्ते बनते हैं और कुछ ही देर बाद टूट भी जाते हैं। यहाँ लव अफेयर और ब्रेकअप के चर्चे बहुत आम है। आज हम आपको बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और विजय माल्‍या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या की लव और ब्रेकअप स्टोरी बताने जा रहे हैं। एक समय ऐसा था जब दीपिका और सिद्धार्थ एक दूसरे के प्यार में पागल हुआ करते थे।

दीपिका और सिद्धार्थ को हर जगह देखा जाने लगा था। वे उनके साथ अवॉर्ड फ़ंक्शन तक में आती थी। हर किसी को यही लग रहा था कि दोनों का रिलेशन सिरियस है। कुछ तो ये भी दावा कर रहे थे कि भविष्य में दोनों शादी कर सकते हैं। लेकिन फिर इनेक ब्रेकअप की खबर ने सभी को हिल दिया। ब्रेकअप की वजह को लेकर दीपिका और सिद्धार्थ दोनों ने ही अलग अलग बाते कही थी।

दीपिका सिद्धार्थ के करीब रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद आई थी। दीपिका ने जब बॉलीवुड में एंट्री मारी थी तब उनका रणबीर कपूर से अफेयर चल रहा था। ये लव स्टोरी कई दिनों तक चली लेकिन फिर एक पल ऐसा भी आया जब दोनों अलग हो गए। रणबीर के द्वारा यह ब्रेकअप किया गया था। इससे दीपिका कई महीनों तक डिप्रेशन में चली गई थी। बस इसी दौरान उनकी लाइफ में सिद्धार्थ माल्या की एंट्री हुई।

दुखी दीपिका को सिद्धार्थ ने रोने को कंधा दिया। जल्द ही इनकी दोस्ती में प्यार का कीड़ा पनपने लगा। दीपिका ने मीडिया में भी अपने और सिद्धार्थ के रिलेशन की बात स्वीकार कर ली थी। दोनों के रिश्ते की खबरें आए दिन मीडिया में छपती रहती थी। लेकिन फिर दीपिका ने विजय माल्या को छोड़ दिया। वह दीपिका ही थी जिसने विजय से ब्रेकअप कर लिया था। याद दिला दें कि ये वह समय भी था जब सिद्धार्थ के पिता बैंक को करोड़ों का चूना लगा देश छोड़ भाग गए थे।

इस ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ ने कहा था कि जब मैं कठिन समय में था तो दीपिका ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं उसे महंगे गिफ्ट्स दिया करता था। उसके दोस्तों के लिए बड़ी पार्टियां मैं देता था। लेकिन दीपिका अब वो सारे दिन भूल गई है।

दूसरी तरफ दीपिका ने ब्रेकअप को लेकर कुछ और ही कहानी बताई। उन्होंने कहा था कि मैंने इस रिश्ते को बचाने का खूब प्रयास किया, लेकिन सिद्धार्थ का बर्ताब काफी अजीब होता जा रहा था। ऐसे में मुझे इस रिलेशनशिप में अपना कोई भविष्‍य नजर नहीं आया और मैं अलग हो गई।

Back to top button
?>