दिलचस्प

30 साल बाद इन 10 देश में सबसे ज्यादा होंगी हिंदुओं की आबादी, भारत में होंगे सबसे ज्यादा मुस्लिम

अमेरिकन थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर की ओर से की गई एक रिसर्च के अनुसार आने वाले सालों में कई सारे देशों में हिंदुओं की आबादी बढ़ने वाली है। अगले 40 सालों में भारत के अलावा कई ऐसे देश हैं जहां हिंदू आबादी का बोलबाला होगा। प्यू की ओर से की गई इस स्टडी में पाया गया है कि साल 2050 में हिंदू धर्म के लोगों की आबादी वैश्विक आबादी की 15% होगी।

हिंदुओं की सबसे अधिक आबादी आने वाले समय में भारत में होंगे। साल 2050 तक इनकी आबादी 1.297 बिलियन हो सकती है। वहीं भारत के अलावा अन्य वो कौन से देश हैं। जहां पर हिंदू धर्म पर विश्वास करने वाले लोगों की संख्या बढ़ने वाली है। उसकी जानकारी इस प्रकार है।

भारत के बाद दूसरे नंबर पर नेपाल है। जहां हिंदुओं की आबादी 38.12 मिलियन होगी। साल 2011 की नेपाल की जनगणना के अनुसार यहां लगभग 81.3 प्रतिशत नेपाली लोगों ने खुद को हिंदू बताया है। साल 2006 से पहले ये देश हिंदू राष्ट्र रह चुका है। बाद में इस देश को धर्मनिरपेक्ष घोषित किया गया था।

तीसरे स्थान पर बांग्लादेश इस सूची में है। साल 2011 में यहां हुई जनगणना के अनुसार इस देश में हिंदू धर्म माइनोरिटी हैं। यहां पर लगभग 8.96% आबादी हिंदू की है। आने वाले समय में इस देश में हिंदू की आबादी काफी बढ़ने वाली है।

सबसे ज्यादा हिंदू आबादी वाले देश की सूची में पाकिस्तान चौथे स्थान पर होगा। पाकिस्तान में लगभग 5.63 मिलियन हिंदू आने वाले समय में होंगे। हालांकि इस समय पाकिस्तान में हिंदूओं की हालत काफी बुरी है।

इस सूची में पांचवे स्थान पर अमेरिका देश होगा। प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक साल 2050 में यहां पर हिंदू धर्म के लोगों की संख्या 4.78 मिलियन होगी। साल 2015 में अमेरिका की हिंदू आबादी 22.3 लाख हो चुकी थी।

इंडोनेशिया में साल 2050 में हिंदू आबादी 4.15 मिलियन होने वाली है। इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है यहां पर हिंदू धर्म अल्पसंख्यक हैं। लेकिन तेजी के साथ ही इस देश में अब हिंदूओं की आबादी बढ़ रही हैं।

अमेरिकन थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार ऊपर बताए गए देशों के अलावा श्रीलंका, मलेशिया, यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में भी हिंदू धर्म के लोगों की आबादी बढ़ सकती है। इनकी ओर से की गई रिसर्च में कहा गया है कि हिंदुओं धर्म के अलावा ईसाई धर्म और मुस्लिम आबादी भी काफी बढ़ने वाली है। आने वाले समय में दुनिया में पहली बार ईसाई और मुस्लिम धर्म आबादी भी लगभग बराबर होने वाली है।

अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार वर्तमान में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया में है। इस देश में 219960,000 मुसलमान रहते हैं। वहीं मुस्लिम आबादी के मामले में दूसरा देश भारत है। भारत में मुसलमानों की आबादी 194,810,000 है। प्यू रिसर्च के मुताबिक, 2060 तक भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा। 2060 तक भारत में मुस्लिम आबादी 3,33,090,000 होगी।

2060 तक पाकिस्तान की कुल आबादी में 96.5 फीसदी आबादी मुस्लिम होगी। इस सूची में तीसरे स्थान पर नाइजीरिया होगा, यहां पर मुस्लिम आबादी 28.31 करोड़ होगी।

Back to top button