अध्यात्म

गंगाजल को इस वजह से माना गया है सबसे पवित्र, घर में इसे रखने से दूर हो जाता है वास्तुदोष

शास्त्रों में गंगा नदी को पवित्र स्थान दिया गया है और गंगा नदी की पूजा करना लाभकारी बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार मात्र गंगाजी के दर्शन करने से व इस पानी से स्नान करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इतना ही नहीं गंगाजल के स्पर्श से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। किसी भी तरह के शुभ कार्य में गंगा जल का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गंगा जल को घर में रखना शुभ फल प्रदान करता है। इसी प्रकार से इस पानी में नहाने से पापों का अंत हो जाता है। गंगा जल अन्य पानी से काफी अलग होता है। गंगा नदी का जल कभी खराब नहीं होता है और न ही इस जल में कीड़े पड़ते हैं। गंगा के पानी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इस पानी से नहाने से कई प्रकार के रोग खत्म हो जाते हैं।

वास्तु शास्त्र में इस जल का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि इसके प्रयोग से घर का वास्तुदोष दूर हो जाता है। घर मेें सुख-शांति बनीं रहती है। इसलिए घर में ये जल जरूर रखना चाहिए। गंगाजल से ओर भी कई लाभ जुड़े हुए हैं, जो कि इस प्रकार है-

सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रोजाना गंगाजल का छिड़काव करना उत्तम साबित होता है। इस जल को रोज सुबह के समय घर के हर कोने में छिड़कने से सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहती है। साथ ही वास्तु दोष का असर भी कम होने लग जाता है। वास्तु दोष खत्म होने पर घर के लोगों के जीवन में खुशियां आ जाती हैं और तनाव का माहौल भी खत्म हो जाता है। इसलिए आप घर में गंगाजल का सदैव छिड़काव करें।

नजर उतारे

छोटे बच्चों को नजर लगाना आम बात है। नजर लगने पर बच्चे खूब रोते हैं और उनकी सेहत भी खराब हो जाती है। किसी बच्चे को अगर नजर लग जाए तो उस बच्चे पर गंगा जल के छीटें दे दें। ये उपाय करने से नजर का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा।

नहीं आते भयानक सपने

जिन लोगों को रात के समय भयानक सपने आते हैं या डर लगता है। वो लोग सोते समय अपने बिस्तर के पास गंगा जल को रख लें। या फिर बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से डरावने सपने आना बंद हो जाएंगे और डर भी नहीं लगेगा।।

घर में बनीं रहेगीं खुशियां

गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। ऐसा करने से न केवल वास्तु दोष खत्म होगा। बल्कि परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ने लग जाएगा। इसके अलावा गंगाजल को पूजा स्थल और किचन के उत्तर-पूर्व में रखने से तरक्की और सफलता मिलती है। उस घर में सुख समृद्धि  बनीं रहती है।

पाचन तंत्र होगा दुरुस्त

गंगाजल के अंदर कई सारे गुण पाए जाते हैं और इस पानी को पीने से पाचन तंत्र सही बना रहता है। जो लोग रोज ये जल पीते हैं। उनको शरीर दुरुस्त रहता है। शास्त्रों के अनुसार गंगा जल बुद्धि बढ़ाता है और पाचक तंत्र को मजबूत रखता है। वहीं जिन लोगों को त्वचा संबंधी परेशानी हैं, वो लोग इस जल से नहाया करें। गंगाजल से नहाने से त्वचा रोग दूर हो जाते हैं।

शनि दोषों हो खत्म

कुंडली में शनि दोष होने पर सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा करते हुए उनपर गंगाजल अर्पित करें। ये उपाय करने से ये दोष खत्म हो जाएगा। इसके अलावा हर शनिवार एक लोटे में साफ जल भरें और उसमें थोड़ा सा गंगाजल डाल लें। ये जल पीपल के पड़े पर चढ़ाएं। ऐसा करने से भी शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहा है, वो लोग शिवलिंग पर रोज गंगा जल चढ़ाया करें। ऐसा करने से एक साल के अंदर विवाह हो जाएगा।

नकारात्मकता होगी दूर

कई लोगों के घरों में नकारात्मकता महसूस होती है। नकारात्मकता महसूस होने पर आप घर में गंगा जल को रखें और इसका छिड़काव किया करें। घर में गंगा जल होने से नकारात्मक ऊर्जा का अंत हो जाता है।

Back to top button