समाचार

हॉस्पिटल में एडमिट हुए सैफ अली, सुहागरात मनाने के पहले खा लिया जहर, पढ़ें पूरा मामला

शादी जीवन का सबसे अहम दिन होता है। इस दिन का इंतजार हर लड़के को होता है। खासकर सुहागरात को लेकर लड़के बहुत उत्साहित रहते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दूल्हे ने सुहागरात के कुछ समय पहले ही जहर खा लिया। जैसे ही ये बात उसके घरवालों को पता चली तो हड़कंप मच गया। दूल्हे ने शादी दूसरे दिन अपनी जान क्यों देना चाही यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

यह पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर का है। यहां शनिवार को सैफ अली नाम के शख्स की मल्हारगंज में शादी हुई। इस शादी से दूल्हा दुल्हन से लेकर सभी रिश्तेदार तक हर कोई बहुत खुश था। इसके बाद रविवार के दिन दूल्हा अपनी नई नवले दुल्हन को लेकर घर आया। यहां शाम के समय वह दुल्हन के कमरे में गया। यहां दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद दूल्हा दूसरे कमरे में चला गया। यहीं उसकी तबीयत खराब होने लगी और वह उल्टियां करने लगा।

जब घरवालों को इस बात की भनक लगी तो वे उसे फटाफट महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने दूल्हे की जांच की तो पाया कि इसने जहर खाया है। इसके बाद अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर आई और दूल्हे के परिवार वालों का बयान लिया। इसके बाद एक केस भी दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि संडे को रिसेप्शन होना था। लेकिन शहर में रविवार लॉकडाउन होने की वजह से इसे सोमवार को शिफ्ट कर दिया गया। सभी घरवालें इसी रिसेप्शन की तैयारियों में लगे हुए थे। हालांकि दूल्हे के जहर खाने के बाद माहौल खुशी से गम में बदल गया। इस घटना के बाद रिसेप्शन भी कैसिल कर दिया गया।

यह घटना आसपास के इलाके में चर्चा का विषय भी बनी हुई है। हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर सैफ अली ने अपने निकाह के एक दिन बाद जहर क्यों खा लिया? जब वह दुल्हन के कमरे में गया था तो दोनों के बीच क्या हुआ था? यह राज और भी गहराता जा रहा है। पुलिस की माने तो युवक के ठीक होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। तभी क्लियर हो पाएगा कि युवक ने शादी के अगले दिन जहर क्यों खा लिया।

वैसे इस पूरे मामले के बारे में जान आपको क्या लगता है?

Back to top button