अध्यात्म

चाणक्य के अनुसार ऐसी महिलाएं होती हैं खतरनाक, अपने फायदे के लिए पहुंचाती हैं नुकसान

नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों के स्वभाव का वर्णन किया है और महिलाओं के कुछ अवगुण बताएं हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन महिलाओं के अंदर ये बुराइयां होती हैं, उनसे दूर ही रहना चाहिए। ऐसी महिलाओं से शादी करने से जीवन दुखों से भर जाता है। ऐसे स्वभाव वाली महिलाएं कभी खुश नहीं रहती हैं और अपने आसपास के लोगों को भी दुखी रखती है। तो आइए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य ने स्त्री के स्वभाव से जुड़ी किन बातों का जिक्र अपने ग्रंथ में किया है।

अनृतं साहसं माया मूर्खत्वमतिलोभिता।
अशौचत्वं निर्दयत्वं स्त्रीणां दोषा: स्वभावजा:।।

नखरे वाली महिलाएं

इस श्लोक के माध्यम से आचार्य चाणक्य ने महिलाओं की 4 बुराइयों बताई हैं। चाणक्य के अनुसार जो महिलाएं नखरे करती हैं। उनसे दूर रहने में ही भलाई है। ऐसी महिलाएं अचानक से ही नाराज हो जाती हैं और नखरें दिखाने लग जाती हैं। इन महिलाओं को मनाने में काफी समय लग जाता है।

झूठ बोलने वाली महिलाएं

कुछ महिलाएं अपने आपको बचाने के लिए झूठ बोलती हैं। बात-बात पर झूठ बोलने के कारण ये कई बार बड़ी मुसीबत में फंस जाती हैं और अपने साथ वाले लोगों को भी फंसा देती हैं। इसलिए इस प्रकार की महिला से भी बचें। ऐसी महिलाओं से दूरी बनाकर रखें। झूठ बोलने वाली महिलाएं सदा झूठ का ही साथ देती हैं और अपने बच्चों के सही शिक्षा भी नहीं देती हैं।

अधिक आत्मविश्वास वाली महिलाएं

नीति शास्त्र में महिलाओं के स्वभाव के बारे में आचार्य चाणक्य आगे लिखते हैं कि कुछ स्त्रियां आत्मविश्वास के कारण मूखर्तापूर्ण कार्य कर देती हैं। जिसके कारण वो खुद को मुसीबत में डाल देती हैं और कई बार नुकसान का सामना भी करना पड़ता है।

लालची महिलाएं

जो महिलाएं लालची होती हैं और जिन्हें धन अति प्रिय होता है। उन महिलाओं से दूर रहने चाहिए। ऐसी महिलाएं सिर्फ पैसों के बारे में सोचती हैं और किसी को भी धोखा दे सकती हैं। ऐसा महिलाओं से न दोस्ती करें या शादी। इस प्रकार की महिलाएं आपको सिर्फ नुकसान ही पहुंचा सकती हैं।

Back to top button