रिलेशनशिप्स

मां VS बीवी: एक पुरुष पर किसका है ज्यादा हक? कैसे निभाएं ये रिश्ता? जाने सही जवाब

शादी के बाद लाइफ अचानक से बदल जाती है। सिर्फ लड़का लड़की ही नहीं बल्कि परिवार के सभी लोगों पर इसका असर पड़ता है। अक्सर शादी के बाद लड़कियां ससुराल में कैसे एडजस्ट करती है इसी पर चर्चा ज्यादा होती है। लेकिन एक लड़का शादी के बाद मां और पत्नी के बीच कैसे बैलेंस बनाता है इस पर कम ही बातें होती है।

सास और बहू के बीच में अनबन होना लगभग तय होता है। अब इसमें बेचारा लड़का फंस जाता है। वह मां का पक्ष लें तो पत्नी बुरा मान जाती है और बीवी की सुने तो मां नाराज हो जाती है। इस तरह लड़का शादी के बाद मां और पत्नी के इस जटिल और नाजुक रिश्तों में उलझा रहता है।

इस बीच भारत पुलिस (Indian Police) में कॉन्सटेबल आशीष मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक सवाल पूछ इस मुद्दे को और हवा दे दी। उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस से सवाल कर पूछा ‘ एक मर्द पर सबसे बड़ा हक किसका होता है? मां या पत्नी का? सोच समझकर जवाब दीजिए।


कॉन्सटेबल आशीष मिश्रा के इस सवाल पर कई लोगों ने अपनी राय रखी। इसमें अधिकतर लोगों ने कहा कि ये सवाल पुरुषों के लिए किसी धर्मसंकट से कम नहीं है। वहीं इस सवाल में ज्यादा वोट मां के हिस्से में आए। वहीं एक बंदा ऐसा भी था जिसने इतना सटीक जवाब दिया कि इस बहस को ही समाप्त कर दिया। इस यूजर ने लिखा ‘मर्द पर पत्नी का हक होता है और बेटे पर मां का हक होता है।’

इस बात में कोई शक नहीं कि लगभग हर लड़का पत्नी और मां के बीच गेहूं की तरह पिसता जाता है। मां का साथ देने पर उसे ‘मम्माज बॉय’ (Mumma’s Boy) और पत्नी का साथ देने पर ‘जोरू का गुलाम’ जैसे टैग्स दे दिए जाते हैं। बेटे की लाइफ में जब एक नई फ़ीमेल की एंट्री होती है तो कई बार मां थोड़ा असुरक्षित महसूस करती है। उसे लगता है कि मेरा बेटा मेरे हाथ से निकलता जा रहा है। वहीं पत्नी को लगता है कि मैं हमेशा पराई ही रहूँगी और मेरा पति सिर्फ मां का ही कहना मानेगा।

तो सवाल अभी भी बरकरार है। एक मर्द पर मां या पत्नी किसका हक ज्यादा होता है? वैसे हमारी माने तो मर्द को इस धर्मसंकट से सिर्फ मां और पत्नी की समझदारी ही निकाल सकती है। यदि ये दोनों बीच में फंसे मर्द की दिक्कत को समझे और उसके ऊपर मानसिक तनाव न बनाए तो पूरा परिवार मिलजुलकर आसानी से रह सकता है। वैसे इस पर आपकी क्या राय है?

Back to top button