Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 5 राशि वालों को करियर में मिलेंगे नए अवसर, भाग्य देगा साथ

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 5 अप्रैल से 11 अप्रैल 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस हफ्ते अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान कर सकता है। नौकरीपेशा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। इंसेन्टिव अथवा पुरस्कार स्वरूप पैसा मिलने की भी संभावना रहेगी। आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे, जिससे आप आसानी से ही हर काम में बढ़ जाएंगे। दूर की यात्रा से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। अजनबियों से मेल-जोल न करें।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : राजनैतिक लाभ के योग बन रहे हैं। हीरे के व्यवसाइयों को मुनाफा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में जिन लोगों को अक्सर पैरों में दर्द रहता है, उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मन में उत्साह एवं लोगों का सहयोग के कारण सभी कार्य बनेंगे। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। आपके कार्यक्षेत्र और पैसे के लेनदेन संबंधी सभी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं। साहित्य-कला के प्रति आप में रुचि रहेगी। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए काफी अनुकूल सप्ताह रहेगा और आपके प्रिय से आपके संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

करियर के विषय में : बिजनेस के लिए समय अच्छा है। ऑफिस में उच्च पद मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की आशा रख सकते हैं। आपके फैसले सही साबित होंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनसे सतर्क रहें। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रफुल्लित हेागा। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। सांसारिक सुख प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : आपके रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी और रोमांस बढ़ेगा।

करियर के विषय में : नौकरी से जुड़ा तनाव सुलझ सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर संभव है।

हेल्थ के विषय में : हृदय से संबंधित दिक्कत है तो डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। इसमें लापरवाही करना नुकसान पहुंचा सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि के जातक अजनबियों से दूर रहें। कोई प्रिय चीज खो सकती है। मित्रमंडली में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्घि होने से बचें, वरना आगे का बजट बिगड़ सकता है। पेंडिंग वर्क को समाप्त करना इस सप्ताह प्रमुख लक्ष्य है। काम पर बहुत ज्यादा फोकस करना है, बिल्कुल भी आलस्य न करें अन्य़था आने वाले दिनों में कार्य का भार बढ़ता दिखाई दे रहा है। संघर्षपूर्ण सप्ताह की संभावना हैं।अतः सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : मधुमेह रोगियों को शुगर टेस्ट कराना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। अपनी बुद्धि कौशल और कार्यकुशलता के बल पर हर स्थिति को अपने पक्ष में करना आपको आता है और इसी खूबी से आपको सफलता मिलेगी। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ लोगों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम-संबंधों में आप आगे बढ़ सकते हैं। प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए आपको उचित अवसर प्राप्त होगा।

करियर के विषय में : जॉब और बिजनेस में फायदा होने को योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : यदि यूरीन से संबंधित कोई समस्या पहले से है, तो सेहत का ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑफिशियल कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी समय को बर्बाद न करें। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी लोगों को थोड़ा ध्यान से चलना होगा, रिश्ते में नीरसता रहेगी।

करियर के विषय में : ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : आंखों का विशेष ध्यान रखें। आंखों में जलन आदि की समस्या हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप अपने भविष्य के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से विचार-विमर्श ना करें। कोई पुरानी व बड़ी जिम्मेदारी पूरी होगी। भाग्य का सितारा भी बुलंद रहेगा, जिससे कामों में कम मेहनत से ही सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में पहले किए गए निवेश के कारण लाभ प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए।

करियर के विषय में : आपकी तरक्की हो सकती है और आप के कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं, खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस हफ्ते कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में सुखों की प्राप्ति होगी और अपने दांपत्य जीवन को इंजॉय करेंगे।

करियर के विषय में : व्यापार में मंदी की मार से परेशान रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपका काम बन सकता है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। सामाजिक छवि को बनाएं रखना होगा, इसके लिए सभी के साथ संपर्क बना कर रखें। बॉस और पिता का सानिध्य प्राप्त होगा, महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा।

प्यार के विषय में : अगर आप लम्बे समय से पार्टनर की खोज में हैं तो आपकी खोज पूरी हो सकती है।

करियर के विषय में : युवाओं को करियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत में अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए फलों का सेवन अधिकतर करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जो लोग राजनीति से जुड़े है उन्हें अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए लोगों से फ़ोन बात करते रहना चाहिए। इस सप्ताह आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अतः सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होगा।

प्यार के विषय में : अपने साथी के साथ मौज मस्ती भरी यात्रा करके मना सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : यदि आपको दांतो से संबंधित कोई दिक्कत है तो डेंटिस्ट से फोन करके सलाह ले सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले अनावश्यक वार्तालाप से बचें। यह सप्ताह आपको आर्थिक समृद्धि दिलाने वाला सिद्ध होगा। दूर स्थल से आपका कम्युनिकेशन बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग को फाइनेंस से संबंधित प्लानिंग अभी से शुरू कर देनी चाहिए नई शुरुआत के लिए सक्रिय होंगे। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आलस्य के कारण निश्चित समय में कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे।

प्यार के विषय में : अपने साथी को उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी।

करियर के विषय में : कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा।

हेल्थ के विषय में : आपको आलस्य रहेगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आलस्य से बचते हुए कार्य पर फोकस करना होगा। व्यापार में आज कारोबारी की व्यस्तता बढ़ने वाली है। समाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगो की प्रसन्नसा होगी। आपको बाहर जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए । घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट का अनुभव होगा।

करियर के विषय में : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने में पौष्टिक आहार लें, जिससे आपको स्वास्थ्य में लाभ होगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 5 अप्रैल से 11 अप्रैल का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 5 अप्रैल से 11 अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 5 अप्रैल से 11 अप्रैल’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जानिए हथेली पर मौजूद तिल आपके लिए शुभ है या अशुभ? इस जगह तिल होना होता है बेहद शुभ

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online slot 4d slot jepang gaib4d slot gacor situs toto situs toto Toto toto togel toto 4d hantutogel naruto 88 slot dana gacor sontogel login gaib4d ilmutoto cancertoto cancertoto toto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq toto slot toto slot situs toto https://www.koithe.com/en/ situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki Slot Maxwin situs toto situs togel slot gacor toto slot toto1000 toto sbctoto https://injectcare.com/ situs toto link slot situs toto toto slot CONGOR4D Depobos dentoto RP888 toto amatogel situs togel naruto 88 toto tribun62 rp888 situs toto situs toto MAXWIN288 CUAN288