राशिफल

Rashifal 4 April: आज ये 6 राशियां बनने जा रही हैं धनवान, एक्स्ट्रा आमदनी होने के बन रहे हैं योग

हम आपको रविवार 4 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 4 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। वाहन धीमी गति से चलाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने रोगों से कुछ राहत मिलेगी। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम मिलेगी जिससे निराश हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं वह आपके विश्वासपात्र है या नहीं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा, शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। कार्यों को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसको लेकर तैयार रहना है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विवाद से बचें। आप थोड़े चिंतित होंगे क्योंकि आपके बच्चे का शैक्षणिक प्रदर्शन चिंता का विषय होगा। अपने बच्चे पर दबाव न डालें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। अध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आपके हाथों धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। काम के सिलसिले से इस दिन कुछ लोग को बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। ज्यादा भावुक होने से आपको नुकसान हो सकता है। रुके हुए बड़े काम पूरे होने के योग हैं। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आयेगा एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किस्मत सिंह राशि वालों पर मेहरबान रहेगी। अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जित लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयासरत है, उनको अपना नेटवर्क अपडेट रखना होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करने पर आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। घर की साफ -सफाई और सजावट करने के लिए दिन उपयुक्त है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। भाग्य का सितारा कमजोर होने से कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। अच्छे काम करने की इच्छा होगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इनकम के मुकाबले खर्चे ज्यादा रहेंगे। सकारात्मक विचारों के जरिए समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। थकावट के कारण आप सुस्त हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर परिवार के लोगों के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ लोगों को आपके विचार पसंद आयेंगे। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। कोई खास काम निपटाना भी भूल सकते हैं। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं बनी हुई है, नई संपत्ति को लेकर निवेश आदि कर सकते हैं। ऑफिस के सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मदद लेंगे कुछ लोग आपके कामकाज की सराहना कर सकते हैं। शत्रु बलहीन रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की वजह से मानसिक तनाव आ सकता है। आय-संपति के लिए शुभ दिन है। व्यापारियों को रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाया रहेगा। पति पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित हो सकते हैं। आपके कामों की तारीफ होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। आप अपने परिवार पर जान छिड़केंगे और परिवार की जरूरतों को समझते हुए आज अपना सारा दिन उन्हीं के नाम कर देंगे। इससे आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। कुछ कामों में कॉन्फिडेंस की कमी होगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग किसी नए बिजनेस की शुरूआत कर सकते हैं। इन्हे हर काम में किस्मत का साथ मिल सकता हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जल्दबाजी से हानि संभव है। पारिवारिक क्लेश होगा। सुरक्षित भविष्य के लिए आपको अपने बजट को बुद्धिमानी से प्रबंधित करने की आवश्यकता है। किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से चिंता रहेगी। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। वैवाहिक जीवन को लेकर स्थितियां सामान्य बने रहेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन सामान्य रहेगा। निवेश के लिए सही समय है। आपका काम जल्दी पूरा होगा। आप आपके तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। मानसिक शांति रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। निवेश से फायदा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। आप अपने बच्चों के साथ खुशनुमा वक्त बिताएंगे, जिससे आपके जीवन में ताजगी का अनुभव होगा। सावधानी आवश्यक है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कुछ नया पढ़ने का मन करेगा और कोई पुरानी किताब उठाकर आप पढ़ना शुरू कर देंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें।

आपने Rashifal 4 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 4 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 4 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनिवार को खाएं इस दाल की बनी खिचड़ी, शनिदेव होंगे प्रसन्न, दूर भागेंगे सभी दुख

Back to top button