अध्यात्म

शनिवार को खाएं इस दाल की बनी खिचड़ी, शनिदेव होंगे प्रसन्न, दूर भागेंगे सभी दुख

शनि ग्रह की गिनती कठोर और क्रूर ग्रहों में होती है। इस कारण कई लोग उनसे डरते भी हैं। लेकिन शनिदेव को प्रसन्न करने का रास्ता भी खुला होता है। कुछ खास उपायों को कर आप उन्हें खुश कर सकते हैं। इससे आपके जीवन की कई समस्याएं दूर होगी और सफलता आपके हाथ लगेगी।

शनिवार को खाएं उड़द दाल की खिचड़ी

दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन उड़द दाल की खिचड़ी (Urad dal khichdi) खाना बेहद लाभकारी होता है। यदि आपकी कुंडली में शनिदोष, साढ़ेसाती या ढैया जैसी चीजें हैं तो प्रत्येक शनिवार खिचड़ी खाना शुरू कर दें। इससे शनिदेव खुश होंगे और आपकी ये परेशानीयां समाप्त हो जाएगी। आप काली उड़द दाल की खिचड़ी भी खा सकते हैं। इससे सभी प्रकार के गृह दोष दूर होते हैं।

ये चीजें भी शनिवार को खाना होता है लाभकारी

खिचड़ी के अलावा कुछ और चीजें भी हैं जिन्हें शनिवार के दिन खाकर आप शनिदेव के गुस्से से बच सकते है। जैसे काले चने की सब्जी, चिवड़ा, मीठी पूड़ियां, भुना हुआ चना, चावल, काले तिल का लड्डू, काला अंगूर, काला जामुन और उड़द दाल से बनी चीजें इत्यादि। इन चीजों को शनिवार के दिन बनाकर शनिदेव को भोग लगाएं। इसके बाद खुद भी इसे प्रासदी के रूप में ग्रहण करें। ऐसा करने से शनिदेव शांत रहेंगे और आपकी लाइफ में कोई समस्या नहीं आएगी।

ये चीजें शनिवार को खाने से बचें

– शनिवार के दिन दूध, दही जैसी चीजें नहीं खान चाहिए। यदि जरूरी हो तो इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर खाएं। बस से सादा नहीं खाएं।

– शनदेव को कसैली चीजें अच्छी नहीं लगती है। इसलिए शनिवार को काम का अच्छा न खाएं। ये कच्चा आम खट्टा और कसैला होता है। इसे खाने पर शनिदेव रूठ सकते हैं।

– लाल मिर्च और मसूर की दाल भी शनिवार के दिन खाने से बचना चाहिए। इसकी वजह ये है कि ये दोनों ही चीजें लाल रंग की होती है। लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से होता है। यह मंगल शनि की क्रूर दृष्टि को बढ़ाने का कार्य करता है। ये चीज आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

– शनिवार के दिन सरसों का तेल खाने से भी परहेज करना चाहिए। इसकी वजह ये है कि शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक लगाया जाता है। ऐसे में इस दिन सरसों का तेल खान उन्हें नाराज कर सकता है।

यदि आप शनिवार के दिन इन सभी बातों का ख्याल रखेंगे तो शनिदेव प्रसन्न होकर आपको हर मुसीबत से दूर रखेंगे।

Back to top button