स्वास्थ्य

सावधान: इन चीजों को खाली पेट खाना पड़ सकता है भारी, हो जाती है गंभीर बीमारियां

सेहत को अच्छा रखने के लिए खाना एक अहम चीज है। लेकिन सिर्फ हेल्थी खाना ही पर्याप्त नहीं है। आप किस समय क्या खाते हैं ये भी बहुत मायने रखता है। ‘जब भूख लगी तब जो दिल किया खा लिया’ ये आदत बहुत ही बेकार है। इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

खट्टे फल: संतरा, मौसंबी, अमरूद जैसे खट्टे फलों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। इन्हें खाने से आंत में एसिड का प्रोडक्शन बढ़ता है। इसलिए यदि इन्हें खाली पेट खाया जाए तो गैस्ट्राइटिस और गैस्ट्रिक अल्सर की समस्या के चांस बढ़ जाते हैं। इसके अतिरिक्त इन फलों में फाइबर और फ्रक्टोज अधिक होता है। ऐसे में इन्हें खाने से पाचन तंत्र स्लो पड़ जाता है।

कॉफी: बहुत से लोगों की आदत होती है कि उन्हें सुबह उठते से कॉफी चाहिए होती है। यह आदत बुरी है। खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी होती है। यदि कॉफी को खाली पेट ही पी लिया जाए तो एसिड का सीक्रिशन होता है जो कि गैस्ट्राइटिस की बीमारी का खतरा पैदा करता है।

सलाद: कच्ची सब्जियों वाला सलाद सुबह ब्रेकफास्ट में करने से बचना चाहिए। इसे आप लांच में जरूर खा सकते हैं। दरअसल कच्ची सब्जियों में फाइबर अधिक होता है। इसलिए इन्हें खाली पेट खाया जाए तो पाचन तंत्र पर लोड बढ़ जाता है। इसकी वजह से पेट में दर्द की समस्या होने लगती है।

मिर्च और मसाले: खाली पेट मिर्च मसाले वाली चीजें खाने से भी बचना चाहिए। इससे पेट की गर्मी बढ़ती है और एसिड भी अधिक हो जाता है। यह चीजें अपच और बदहजमी की समस्या पैदा करती है। इतना ही नहीं इन्हें खाली पेट खाने से पेट की परत में उत्तेजना और जलन हो सकती है। यह पेट में ऐंठन का कारण बनती है।

फ्रूट जूस: खाली पेट फलों का जूस पीने से भी बचना चाहिए। कुछ लोग सुबह नाश्ते में इसे हेल्थी समझ पीते हैं। लेकिन ऐसा करने से पैन्क्रियाज पर लोड बढ़ता है। पैन्क्रियाज पेट की वह जगह होती है जहां से भोजन को पचाने के लिए जूस निकलता है। इसके अलावा फलों में उपस्थित फ्रक्टोज लीवर पर नकारात्मक असर डालते हैं। इतना ही नहीं खाली पेट फलों का रस पीने से डायबिटीज होने के चांस भी बढ़ जाते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको सेहत से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई होगी। कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा उनकी सेहत भी बढ़ाएं।

Back to top button