चुटकुले

मजेदार जोक्स– टीचर बेटा तुम्हारे घर में सबसे छोटा कौन है? बच्चा मेरे पापा टीचर हैरान होकर

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

टीचर- बताओ संसार का सबसे

पुराना जीव कौन सा है…?

संता- जेबरा….!

टीचर- कैसे….?

संता- वो ब्लैक एंड वाइट है ना इसलिए….!!

Joke-2

पुलिस- तुम्हारे सामने चोर उस लड़की का….

पर्स छीन रहा था और तुमने उसकी कोई…

मदद नहीं की……?

लड़का- मैं उस लड़की को जानता हूं….!

उसने व्हाट्सएप स्टेटस डाला है-

‘मैं अपनी प्रॉब्लम्स खुद सॉल्व कर सकती हूं,
अपने काम से काम रखो..!’

पुलिस- फिर ठीक है, उसकी प्रॉब्लम वो जाने…..!!

Joke-3

Joke-4

पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था…..

किसी महापुरुष ने कहा था कि…..

आप जिस विषय में ज्यादा सोचते हो….

वैसे ही बन जाते हो…..!

अब मुझे ये डर है कि……

किसी दिन मैं अंबानी न बन जाऊं…..!!

Joke-5

संता कार धो रहा था…

तभी पास से आंटी गुजरी

और पूछा – “कार धो रहे हो?”

संता – “नहीं पानी दे रहा हूं,

शायद बड़ी होकर बस बन जाये…”

Joke-6

लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं……?

लड़की- हां बोलो…..!

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं…..!

लड़की- करो…. करो….. मैं भी किसी से करती हूं….!

सब किसी न किसी से करते हैं……!

लड़का बेहोश….!!

Joke-7

पप्पू- पापा….! आप अंधेरे से डरते हैं…..?

पापा- नहीं बेटा…..!

पप्पू- बादल, बिजली और शोर से……?

पापा- बिल्कुल नहीं….!

पप्पू- इसका मतलब है पापा….

आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं….!!

Joke-8

टीचर (गोलू से)- पांच में से पांच घटाने पर….

कितने बचेंगे….?

गोलू- पता नहीं मैडम…..!

टीचर- अगर तेरे पास 5 भटुरे है….

और में 5 भटुरे तुझसे मै ले लूँ….

तो तेरे पास क्या बचेगा….?

गोलू- छोले….!!

Joke-9

आज का ज्ञान….

जरूरी नहीं कि पत्नी….

अपना गुस्सा लड़-झगड़ के…

ही निकाले…..!

वो मोटी कच्ची रोटी और….

सब्जी में बिना नमक डाले….

भी अपना गुस्सा निकाल सकती है….!!

Back to top button