रिलेशनशिप्स

लड़कों को इन लड़कियों को क्यों अवॉइड करना चाहिए!

कहा जाता है कि आजकल के लाइफ में किसी को सच्चा प्यार मिल जाए यह बहुत ही मुश्किल बात है। चाहे वह लड़का हो या लड़की हर किसी को सच्चा प्यार मिलना थोड़ा मुश्किल है। अगर हम बात करें लड़कों के स्वभाव की तो उनका स्वभाव ऐसा होता है कि वह अगर किसी लड़की के साथ रिलेशन में है तो भी वह दूसरी लड़कियों को देखना नहीं छोड़ते। किसी और लड़की की तरफ आकर्षित हो जाते है। ऐसा माना जाता है कि लड़कों की तो फितरत ही होती है लड़कियों को देखना, उनको छेड़ना। परंतु इसके बावजूद भी कुछ ऐसी लड़कियां भी होती हैं जिन्हें लड़के नजरअंदाज करें। वही उनके लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि वह लड़कियां आगे जाकर स्वार्थी या फिर पैसे में इंटरेस्ट रखने वाली होती या फिर आपके रिलेशन में होती है। आज हम जानते हैं कि किस तरह की लड़कियों को लड़कों को नजरअंदाज करना चाहिए। ताकि उन्हें भविष्य में किसी मुश्किल का सामना ना करना पड़े और साथ ही में दिल टूटने का डर भी ना हो।

1. एक्स गर्लफ्रैंड

जब किसी लड़के का ब्रेकअप होता है तो उसे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए अपने एक्स गर्लफ्रेंड को भूल जाना सही रहता है। अगर वह चाहता है कि उसका जीवनसाथी उसके साथ जिंदगी भर साथ निभाए तो उसे अपनी X गर्लफ्रेंड को भूल जाना चाहिए। अगर X कहीं दिख भी जाए तो उसको अवॉइड करना चाहिए। ना कि दोबारा से रिश्ते को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए।

2. दोस्त की बहन

आजकल लड़कों की दोस्ती इतनी बढ़ जाती है कि वह एक दूसरे के घर आना जाना शुरु कर देते हैं। ऐसे में अगर उनके दोस्त की कोई जवान बहन होती है वो खूबसूरत भी होती है। तो वह उसके साथ फ्लर्ट करना चालू कर देते हैं। वह सोचते हैं कि इससे हमारा अफेयर हो सकता है। परंतु वह यह भूल जाते हैं कि कोई भी भाई यह नहीं चाहेगा कि उसकी बहन को कोई लड़का छेड़े। चाहे वह उसका दोस्त ही क्यों ना हो। ऐसे में सामने वाला अपना दोस्त भी खो देगा और लड़की भी उसके हाथ नहीं आएगी।

3. दोस्त की एक्स

अगर आपके दोस्त का किसी लड़की के साथ ब्रेकअप हो गया है वह उसे देखना भी नहीं चाहता है। अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहता है तो ऐसे में आपको अपने दोस्त की सहायता करनी चाहिए। ना कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ दोस्ती कर लेनी चाहिए। वरना आपके दोस्त को बहुत बुरा लगेगा और आपका दोस्त आपसे दूर चला जाएगा।

4. पड़ोसन

ज्यादातर आजकल पड़ोस में जो भी रहता है उससे हर किसी का घरेलू संबंध बन जाता है। हो सकता है कि उस पड़ोस में एक सुंदर लड़की भी रहती हो, तो कभी भी उस लड़की से अफेयर करने की कोशिश भी ना करें। वर्ना दोनों घरों का रिश्ता खराब हो जाएगा।समझदारी इसी में है कि आप उस लड़की को गर्लफ्रेंड की नहीं बल्कि अपनी बहन के रूप में देखे।

5. पैसों को महत्व देने वाली

कुछ लड़कियां ऐसी होती है जिनको प्यार का मतलब नहीं पता होता। वह सिर्फ पैसों के लिए उन लड़कों से दोस्ती करती है जिनके पास बहुत सारा पैसा होता है । उन पैसों पर अपनी ख्वाहिश पूरी कर सके इसलिए लड़कों को ऐसी लड़कियों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Back to top button