बॉलीवुड

Photos: सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक, बचपन में बेहद क्यूट दिखते थे आपके फेवरेट सितारे, देखें

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक स्टार्स हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। वैसे देखा जाए तो हर किसी का कोई ना कोई फेवरेट स्टार्स जरूर होता है। लोग अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखना बेहद पसंद करते हैं। कई फैंस तो अपने चहेते सितारे की फिल्म एक बार नहीं बल्कि कई कई बार देखते हैं। ऐसे में फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में सब कुछ जानने के उत्सुक रहते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं परंतु बहुत से सितारे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और यह आए दिन अपने फैंस के बीच अपने निजी जीवन से जुड़ी हुई बातें, तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते रहते हैं। बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जो अपनी पुरानी तस्वीरें भी फैंस के बीच शेयर करते हैं और फैंस भी उन तस्वीरों को बहुत पसंद करते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आपके कुछ फेवरेट स्टार्स की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जिनमें आप अपने पसंदीदा सितारों को देखकर उनको पहचान नहीं पाएंगे। तो चलिए देखते हैं आपके चहेते सितारे बचपन में कैसे दिखते थे।

सलमान खान


बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती हैं। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाते हैं। जैसा कि आप सभी लोग सलमान खान की यह तस्वीर देख रहे हैं, इसमें अभिनेता को पहचान पाना काफी मुश्किल हो सकता है। इस तस्वीर में सलमान खान के बगल में उनके भाई सोहेल खान भी दिखाई दे रहे हैं।

अभिषेक बच्चन

जैसा कि इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के आसपास कई बच्चे नजर आ रहे हैं परंतु इन सभी बच्चों में से एक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी हैं और उनकी बहन श्वेता बच्चन भी नजर आ रही हैं परंतु शायद आप लोग इस तस्वीर में सिर्फ अमिताभ बच्चन को ही पहचान पा रहे होंगे। बाकी को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री सोनाक्षी सिन्हा इस समय बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म “दबंग” से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद यह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आईं। जैसा कि आप लोग सोनाक्षी सिन्हा की यह तस्वीर देख सकते हैं, इस तस्वीर में वह बिल्कुल मासूम बच्ची की तरह नजर आ रही हैं। यह तस्वीर एक अवॉर्ड शो की है, जिसमें करण जौहर, शत्रुघ्न सिन्हा, सुभाष गई और सोनाक्षी सिन्हा हैं।

इरफान खान

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की यह तस्वीर उनके बचपन की नहीं बल्कि उनके करियर के शुरुआती दिनों की है। आपको बता दें कि इरफान खान मिथुन चक्रवर्ती के बहुत बड़े फैन थे। इरफान खान ने नाई से कहकर अपना हेयरकट ऐसा करवाया था।

आलिया भट्ट

इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपने पापा महेश भट्ट की गोदी में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में इनके चेहरे पर मासूमियत साफ-साफ दिख रही है जो अभी भी बरकरार है।

विक्की कौशल

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल बचपन में बेहद क्यूट नजर आते थे। इस तस्वीर में उनकी मासूमियत साफ-साफ झलक रही है। वैसे मौजूदा समय में भी विक्की कौशल की क्यूटनेस पर कई लड़कियां फिदा हैं।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। जैसा कि आप लोग रणवीर सिंह की बचपन की तस्वीर देख सकते हैं। इस तस्वीर को देखकर आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि यह तस्वीर रणवीर सिंह की ही है।

Back to top button