समाचार

स्कूटी चालक से रात को मांगी लिफ्ट, कुछ दूर जाकर थैंक्यू बोल कर दिया ये अजीब काम

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सोमवार को एक अजीब सी घटना हुई और एक युवक को गोली मार दी गई। हैरानी की बात है कि इस युवक को कई देर तक इस चीज का एहसास भी नहीं हुआ कि उसे गोली मारी गई है। गोली लगने के कई समय बाद युवक को दर्द हुआ और जब उसने देखा तो खून निकल रहा था। इस युवक ने तुरंत पुलिस को फोन किया और मदद मांगी। पुलिस ने जब इस युवक से पूछताछ की तो उसने जो कुछ पुलिस को बताया वो ओर भी चौंकाने वाला था।

demo pic

युवक ने पुलिस को बताया कि गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में लोनी भोपुरा रोड पर दिल्ली 99 सोसायटी के पास एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। युवक ने व्यक्ति को अपनी स्कूटी पर लिफ्ट दे दी और कुछ देर बाद व्यक्ति ने उसे स्कूटी रोकने को कहा। स्कूटी रोकते ही व्यक्ति उतर गया और युवक को थैंक्यू बोला। इसके बाद वहां से चले गया। कुछ दूर जाने पर युवक को दर्द हुआ और तब उसे गोली लगने का पता चला।

पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि बीती रात डासना निवासी साजिद से एक अनजान शख्स ने लिफ्ट मांगी थी। सोमवार रात को करीब 11 बजे साजिद ने ये लिफ्ट दी। करीब 500 मीटर आगे जाने पर वह शख्स उतर गया। उतरने के बाद उसने साजिद को थैंक यूं बोला और वहां से चले गया। साजिद जब कुछ दूर आगे गया तो उसे दर्द का एहसास हुआ।

एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह

तब जाकर साजिद को पता चला कि उसे गोली लगी है। साजिद ने पास ही मौजूद पुलिस को जानकारी दी और फिर पुलिस उसे कविनगर के सर्वोदय अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने में लगी है कि आखिर किसने उसे गोली मारी है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने इस पूरे मामले में कहा कि लोनी से आ रहे डासना निवासी साजिद ने सोमवार रात एक युवक को लिफ्ट दी थी। 500 मीटर आगे जाने पर जब वह शख्स उतरा तो उसने साजिद को गोली मार दी। साजिद के अनुसार उसने जिस व्यक्ति को लिफ्ट दी थी उसे वो नहीं जानता था।

Back to top button