दिलचस्प

दुल्हन की अनोखी विदाई: दूल्हे को बगल में बैठाया और खुद कार दौड़ा ससुराल ले गई, देखें Video

जब भी शादी के बाद विदाई (Vidaai) होती है तो दुल्हन की आंखों में आंसू होते हैं। इस मौके पर वह अपने पति के साथ कार में पिछली सीट पर उदास होकर बैठ जाती है और नम आंखों से मायके वालों को अलविदा कह अपने ससुराल जाती है। लेकिन आज हम आपको विदाई का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें दुल्हन खुशी खुशी खुद कार चलाकर और दूल्हे को बगल में बैठाकर अपने ससुराल चली गई।

दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ा वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन विदाई के समय कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ जाती है। दूल्हा दुल्हन की पास वाली सीट पर बैठा होता है। इस दौरान दूल्हे के पापा दुल्हन को सीट थोड़ी ऊपर करने की सलाह देते हैं। इस पर दूल्हा उन्हें आश्वासन दिलाता है और कहता है ‘पापा वह (दुल्हन) कार चला लेगी।’ इसके बाद दुल्हन सभी को अलविदा कहकर कार चला ले जाती है।

यह वीडियो कोलकाता (Kolkata) का बताया जा रहा है। दुल्हन का नाम स्नेहा सिंघी (Sneha Singhi) है। स्नेहा ने पिछले महीने ही सौगत उपाध्याय (Saugaat Upadhaya) से शादी रचाई थी। इस शादी की विदाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो खुद स्नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसमें वे विदाई की रस्म के स्टीरियोटाइप ब्रेक करती दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए स्नेहा ने कैप्शन में लिखा ‘ये सच में मेजदार था।’ उन्होंने ये वीडियो निडर, मजबूत और प्रेरणादायक महिलाओं को समर्पित किया है। उनके इस वीडियो को जनता काफी पसंद कर रही है। इसे अभी तक 2 लाख 69 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं 32 लाख से अधिक लोगों ने इसे अभी तक देखा है। चलिए आप भी बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Singhi Upadhaya (@snehasinghi1)


वीडियो को देख लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक ने लिखा ‘बहुत ही शानदार वीडियो।’ तो वहीं दूसरा यूजर लिखता है ‘ऐसे वीडियो को देख अन्य लड़कियों को भी हिम्मत मिलेगी।’ फिर एक कमेंट आता है ‘बहुत खूब! लड़कियों को हर काम में आगे रहना चाहिए।’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Singhi Upadhaya (@snehasinghi1)


इसलिए विदाई में चलाई कार
सौगात और स्नेहा पिछले 8 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों जब पहली बार डेट पर गए थे तो स्नेहा ने ही कार चलकर सौगात को घर छोड़ा था। बस यही वजह है कि दोनों ने सोच रखा था कि विदाई वाले दिन भी स्नेह ही कार चलाकर सौगात को ससुराल ले जाएगी।

Back to top button