समाचार

सहेली को दिल दे बैठी 20 साल की लड़की, समलैंगिक संबंध भी बनाए, फिर एक दिन घर से भागे और..

मध्य प्रदेश के सागर में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। यहां कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की अपनी साथी लड़की के साथ भाग गई। आमतौर पर यही देखा जाता है कि प्यार में पड़कर लड़की किसी लड़के के साथ भाग जाती है। लेकिन यहां तो एक लड़की को दूसरी लड़की से प्यार हो गया और दोनों भाग गए।

बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के बीच समलैंगिक संबंध भी है। लड़की तीन दिन तक लापता थी लेकिन बाद में पुलिस ने उसे खोज निकाला। लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है। वह सिविल लाइन संजय नगर में रहती है। 22 मार्च को वह कोचिंग पढ़ने गई थी लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। जब परिजनों के ढूँढने के बाद भी वह नहीं मिली तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

फिर अगले दो दिनों तक लड़की की को जानकारी नहीं मिली। इसके बाद लड़की के परिजन 24 मार्च की दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे और लड़की की दोस्त पर किडनेपिंग का आरोप लगाया। परिजनों की गुहार के बाद पुलिस ने एक बार फिर लड़की की खोजबीन की और शाम तक उसे ढूंढ निकाला। लड़की सही सलामत हालत में मिली। पुलिस को जांच में पता चला कि उसके खुरई की रहने वाली एक लड़की सेसमलैंगिक संबंध हैं। ये दोनों आपसी सहमति से ही घर से भागी थी।

गुम होने वाली लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दो दिन से लापता थी। उसकी कोचिंग की सहेली ने ही उसे भगाया है। वहीं लड़की की मां का कहना है कि एसपी साहब जांच करवाने की बात कह रहे हैं लेकिन उन्हें पुलिस से अभी तक कोई भी सहायता नहीं मिली है। एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा बताते हैं कि लड़की को बरामद कर उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों लड़कियों के बयानों के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला अपने आप में अनोखा और चौकाने वाला है। सोशल मीडिया पर भी ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ ने लड़कियों का भागना गलत बताया। वहीं कुछ का कहना है कि समाज में समलैंगिक रिश्तों को खुलकर नहीं अपनाया जाता है इसी के चलते दोनों लड़कियों को घर से भागने पर मजबूर होना पड़ा होगा।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप ने अपने आसपास पहले कभी इस तरह का कोई मामला देखा है? क्या आप दो लड़कियों के प्यार को सही ठहराते हैं? हमे आपके जवाबों का इंतजार रहेगा।

Back to top button