अध्यात्म

जन्म का वार बताएगा आप कितना जिओगे, जाने किस साल मिलेगा मृत्यु समान कष्ट

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र को बहुत अधिक अहमियत दी जाती है। यह ज्योतिष विध्या व्यक्ति के जीवन के बारे में भी बहुत कुछ बयां कर देती है। मसलन आपकी आयु कितनी होगी और आपको कौन से वर्ष में मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त हो सकते हैं, ये सभी आपके जन्म के दिन से जाना जा सकता है। अर्थात आप जिस वार को पैदा हुए थे उससे आपकी अधिकतम आयु का पता लग सकता है।

कुछ ग्रंथों में भी ये बताया गया है कि व्यक्ति जिस वार के दिन जन्म लेता है उसके अनुरूप उसकी आयु पता लगाई जा सकती है। तो आगे की खबर पढ़ने से पहले अपनी जन्म तारीख अपने पैदा होने के सन से कलेंडर में मिलाएं। कंप्यूटर या मोबाईल के कलेंडर में पीछे जाकर आप अपनी जन्म तिथि के अनुदार पैदा होने का वार भी जान सकते हैं।

जन्म का वार बताएगा आप कितना जिओगे

सोमवार: इस दिन जन्म लेने वाले 84 साल तक जी जाते हैं। इनके पैदा होने के बाद 11वें महीने और 16वें तथा 27वें वर्ष में घात होती है। इस दौरान ये गंभीर समस्याओं का सामना करते हैं।

मंगलवार: इनकी उम्र 74 साल तक की मानी जाती है। इनके जन्म के 22वें साल में घात होती है। इस वर्ष ये किसी बड़ी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

बुधवार: इस दिन पैदा हुए लोग 64 साल तक जी जाते हैं। इन्हें जन्म के 8वें महीने एवं 8वें साल घात होती है। इन वर्षों में इन्हें मृत्यु जैसा कष्ट मिलता है।

गुरुवार: इस वार के दिन जन्म लेने वाले 84 साल तक जीते हैं। इनका जन्म का 7वां, 13वां महिना और 16वां साल कष्टदायक होता है। बस यह समय अच्छे से निकाल जाए तो व्यक्ति अपनी पूरी आयु तक जी जाता है।

शुक्रवार: इस दिन जन्म लेने वाले 60 वर्ष तक जी सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इनके लिए कोई घात वर्ष नहीं होता है। मतलब ये अपनी पूरी लाइफ अच्छे से जी सकते हैं।

शनिवार: इस दिन जन्म लेने वाले लोगों की उम्र सबसे अधिक यानि 100 वर्ष तक मानी जाती है। हालांकि इनके लिए जन्म से पहला महिना और 13वां साल मृत्यु के कष्ट समान होता है।

रविवार: इस दिन पैदा होने वाले 60 साल तक जीते हैं। इनके पैदा होने के पहले, 6वें महीने में और 13वें एवं 22वें वर्ष में मृत्यु के समान कष्ट लिखे होते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस तरह की दिलचस्प जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। हम आप तक ऐसी ही अच्छी खबरें लाते रहेंगे।

Back to top button