अध्यात्म

राशि बताएगी किस रंग से होली खेलना आपके लिए है शुभ, जाने अपना लक्की रंग

होली रंगों और खुशियों का त्योहार होता है। इस बार यह होली (धुरेड़ी) 29 मार्च, सोमवार को पड़ रही है। ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुसार विशेष रंग से होल खेलते हैं तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में वर्णित प्रत्येक राशि का एक प्रतिनिधि ग्रह होता है। इन प्रतिनिधि ग्रहों का एक विशेष रंग भी होता है। बस इसी रंग के अनुसार आपको होली खेलनी चाहिए।

मेष राशि: इनके स्वामी मंगलदेव होते हैं। मंगल का रंग लाल होता है। इनकी पूजा पाठ भी अधिकतर लाल रंग की सामग्री से की जाती है। इसलिए यदि मेष राशि वाले लाल रंग से होली खलेते हैं तो ये उनके लिए फायदेमंद होगा। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध भी कंट्रोल में रहेगा।

वृषभ राशि: शुक्र इनका स्वामी है। इस राशि के जातकों को होल खेलने के लिए पीले और आसमानी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको वैभव मिलेगा।

मिथुन राशि: बुध इनका स्वामी है। ऐसे में मिथुन राशि वालों को हरे रंग से होली का त्योहार मानना चाहिए। ऐसा कर आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी।

 

कर्क राशि: चंद्रमा इस राशि का स्वामी होता है। इनके जातकों को केसरिया व हरे रंग से होली मानना चाहिए। ऐसा कर समाज में आपका सम्मान होगा।

सिंह राशि: इस राशि का स्वामी सूर्य होता है। इसलिए यदि ये लाल रंग से होली खेलें तो नौकरी में इन्हें तरक्की मिल सकती है।

कन्या राशि: इनका स्वामी बुध है। इन्हें हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आपके करियर में चार चांद लग जाएंगे।

तुला राशि: इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। इन्हें लोग पीले या आसमानी कलर से होली खेलने चाहिए। ऐसा कर आपको दोस्त, परिजन सहित सभी से सम्मान हासिल होगा।

वृश्चिक राशि: मंगल इस राशि का स्वामी होता है। इस राशि के जातकों को लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे आपको कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा।

धनु राशि: गुरु इस राशि का स्वामी है। धनु राशि वाले यदि पीले रंग से होली खेलें तो ये उनके लिए फायदे का सौदा है। इससे वे सफलता का स्वाद जल्दी चखेंगे।

मकर राशि: शनिदेव इस राशि का स्वामी है। इस राशि के लोगों को नीले व सफेद रंग से होली खेलना चाहिए। इससे शनिदेव का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहता है।

कुंभ राशि: इनका स्वामी भी शनिदेव गृह है। ये लोग नीले, सफेद, काले, ब्राउन रंगों से होली खेलें। इन्हें बहुत फायदा होगा।

मीन राशि: इनका स्वामी गुरु होता है। इन्हें पीले या केसरिया रंग से होली खेलना चाहिए। इससे लाभ मिलेगा।

Back to top button
?>