अध्यात्म

घर की तुलसी के पत्ते सुखकर टूटने लगे तो मिलता है ये संकेत, जाने इससे जुड़े सभी नियम

तुलसी का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। भारत में तो इसे देवी का दर्जा भी दिया जाता है। लोग इसकी नियमित रूप से पूजा पाठ करते हैं। ये आपको लगभग हर हिन्दू घर में देखने को मिल जाएगा। यदि आप ने नोटिस किया हो तो कई बार तुलसी का यह पौधा अचानक सूखने लगता है। इसकी पत्तियां अपने आप ही गिरती चली जाती है। कहा जाता है कि ऐसा होना बड़ा अपशकुन होता है। इसी तरह की तुलसी से जुड़ी और भी कई मान्यताएं और उपाय हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

1. जब भी आपके परिवार में को बड़ी विपत्ति आ जाए तो सबसे पहले अपने घर में रखा तुलसी का पौधा देखिए। यदि वह ठीक हालत में नहीं है तो उसमें सुधार कीजिए। उसकी नित्य पूजा पाठ कीजिए। आपकी परेशानीयां समाप्त हो जाएगी।

2. घर में पैसों से जुड़ी समस्या आने पर तुलसी का पौधा चेक करना चाहिए। ये घर में लक्ष्मी लाने में मदद करता है। यदि ये खराब हालत में होने लगे तो घर से लक्ष्मी चली भी जाती है। इससे घर में दरिद्रता आ जाती है।

3. यदि आपके घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे तुलसी के पौधे से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप घर के दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा दें। इसकी खास बात यही है कि इसे किसी भी दिशा में लगाया जा सकता है। इससे घर का वास्तु दोष तुरंत समाप्त होता है।

4. घर में अधिक लड़ाई झगड़ा होने पर तुलसी के पौधे को रसोई घर में रख देना चाहिए। इससे पारिवारिक झगड़े नहीं होते हैं।

5. यदि आप अपने बच्चों की हरकतों से परेशान है और वह आपके हाथ से बाहर निकल रहे हैं तो तुलसी आपकी हेल्प कर सकती है। पूर्व दिशा में रखी तुलसी के तीन पत्ते रोज बच्चों को खिलाएं। वे आपका हर कहना मानेंगे।

6. घर या ऑफिस में आर्थिक तंगी है तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखी तुलसी के समीप हर शुक्रवार कच्चा दूध और मिठाई का भोग लगाएं। यह भोग सुहागिन महिलाओं को दें। इससे आपको धन लाभ होगा।

7. जॉब करने वाले लोग यदि अपने बॉस से परेशान है तो तुलसी मदद कर सकती है। सफेद कपड़े में तुलसी के सोलह बीज बांध लें और उसे ऑफिस की जमीन या गमले में रख दें। यह काम सोमवार को करें। ऑफिस में आपकी इज्जत बढ़ने लगेगी।

8. महिलाओं द्वारा रोजाना तुलसी को शुद्ध जल अर्पित करने और उस जल से शालिग्राम का अभिषेक करने से वास्तुदोष समाप्त होता है।

Back to top button