अध्यात्म

इस मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलता है बर्गर और सैंडविच, जानिये क्या है वजह..!

पूरे भारत में तरह तरह के मंदिरों हैं, हर मंदिर अपनी-अपनी विशेषता और मान्यता के लिए प्रसिद्ध है। इसीलिए भारत को एक पवित्र स्थान माना जाता है क्योंकि यहां अलग-अलग जनजाति के लोग, अलग-अलग मान्यताओं को मानने वाले और अलग अलग धर्म के लोग एक साथ मिल जुल कर रहते हैं। आज हम भारत के एक खास मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

प्रसाद के रूप में लड्डू नहीं बल्कि सैंडविच और बर्गर दिए जाते हैं :

एक ऐसा मंदिर है जहां दूसरे मंदिरों से हटकर कुछ अलग होता है। जो अपनी एक खासियत की वजह से प्रसिद्ध है। इस मंदिर में प्रसाद के रूप में लड्डू नहीं बल्कि सैंडविच और बर्गर दिए जाते हैं। जी हां! सही सुना आपने यह मंदिर चेन्नई में है। जहां लोगों को प्रसाद के रूप में सैंडविच बर्गर और टमाटर दिए जाते हैं ना कि उनको प्रसाद में लड्डू दिया जाता है।

 यह मंदिर चेन्नई में स्थित है :

यह मंदिर चेन्नई में स्थित है जो की पडप्पई में बना हुआ है। यह जय दुर्गा पीठम मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां प्रसाद पर एक्सपायरी डेट भी लिखी होती है। यहां लोग प्रसाद लेने के लिए वेंडिंग मशीन में टोकन डालते हैं। बस इसी प्रसाद को लेने के लिए और इस मंदिर की इसी खासियत को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं यहां के आसपास के इलाके भी बहुत मशहूर हैं।

सैंडविच बर्गर के अलावा यहां पर प्रसाद के रूप में केक भी मिलता है। असल में जब यहां के वृद्ध श्रद्धालुओं का जन्मदिन होता है तो उस अवसर पर केक का प्रसाद बंटवाया जाता है। यहां पर आने वाले हर भक्तों का रिकॉर्ड भी रखा जाता है।

यहां के मंदिरों के पुजारियों का मानना है कि प्रसाद तो प्रसाद होता है, चाहे वह किसी भी चीज का हो। इसलिए यहां प्रसाद के रूप में सैंडविच बर्गर भक्तों को दिए जाते हैं।

Back to top button