समाचार

शादी के 5 दिन बाद घर से फरार हुई दुल्हन, थाने पहुंच पति ने कहा बुआ के बेटे से करती है प्यार

बिहार में एक दुल्हन शादी के कुछ दी दिनों बाद घर से फरार हो गई। जिसके बाद पति ने पुलिस से मदद मांगी और तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। खबर के अनुसार गोपालगंज जिले में शादी के पांच दिनों बाद ही विवाहिता घर से भाग गई। जब जांच की गई तो पाया कि विवाहिता अपने बुआ के बेटे संग फरार हुई है। पुलिस के अनुसार लड़की अपने बुआ के बेटे से प्यार करती थी और शादी के लिए राजी नहीं थी। लेकिन परिवार वालों ने जबरदस्ती उसकी शादी करवा दी थी। जिसके कारण शादी के कुछ समय बाद ही ये अपने घर से भाग गई।

ये पूरा मामला जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारी के अनुसार घर से भागने वाली दुल्हन का लंबे समय से बुआ के बेटे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की की शादी बिना उसकी सहमति के दूसरी जगह पर तय कर दी गई। घर वालों के कहने पर लड़की ने शादी कर ली। लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही ये अचानक घर से गायब हो गई। जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस से मदद मांगी। लड़की के प्रेम प्रसंग के बारे में परिवार के लोगों और पति को पहले से जानकारी थी। इसके बाद भी लड़का शादी के लिए तैयार हो गया था। वहीं शादी के बाद लड़की पति के घर से भाग गई।

पत्नी के भागने के बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। पीड़ित पति के अनुसार वो पत्नी को ढूंढने के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगा रहा था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वो सारण मंडल के डीआईजी से मिला। तब जाकर ये मामला संज्ञान में लिया गया। पुलिस ने मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

शिकायत करते हुए पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी 2021 को उसकी शादी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की से हुई थी। इससे पहले सगाई के दूसरे दिन भी उसकी पत्नी अपनी बुआ के बेटे के साथ भाग गई थी। बाद में उसे समझा कर वापस लाया गया था। लड़की के माता पिता ने समझाकर ये शादी करवाई। पीड़ित का कहना है कि लड़की के माता-पिता के कहने पर बिना किसी दहेज के शादी हुई थी। लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही वो फिर से अपनी बुआ के बेटे के साथ फरार हो गई। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है।

Back to top button