दिलचस्प

जानिये भारत की कौन सी जगह पर लड़कियों को जींस पहनना मना है? जान कर दंग रह जाएंगे आप!

लोग ऐसा कहते हैं कि आज के जमाने में लड़का और लड़की दोनों बराबर है। इन दोनों में अब कोई भेदभाव नहीं है परंतु आपको जानकर हैरानी होगी कि बदलते समय के साथ भी कुछ लोगों की विचारधारा अभी तक नहीं बदली है। यहां भारत में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां लड़कियों के कपड़े को लेकर काफी आपत्ति जताई जाती है। वहां लड़कियों का जींस और स्कर्ट पहनना बैन है। इतना ही नहीं कुछ जगह तो ऐसी भी है जहां पर लड़कियां मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं तो आज हम भारत की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां लड़कियों के लिए काफी चीजें बैन है।

इन जगह पर लड़कियों के लिए काफी चीजें बैन हैं :

– राजस्थान के बारजेर में लड़कियों का जींस पहनना मना है, और साथ ही वहां की लड़कियां मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं यहां पर लड़कियां सिर्फ धोती पहनती हैं।

– हरियाणा के आदर्श महिला कॉलेज में लड़कियों का जींस पहनना तो मना है ही, उसके साथ ही वहां पर लड़कियां छोटी स्कर्ट और टी-शर्ट भी नहीं पहन सकतीं।

– चेन्नई में भी एक जगह ऐसी है जहां लड़कियों को खुले बाल छोड़ना मना है, और साथ ही वह यहां टॉप, एयरटाइट पैंट्स भी नहीं पहन सकतीं। हम बात कर रहे हैं श्री साईंराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की जहां पर लड़कियों को यह सब पहनना मना है।

– अब अगर आपने श्रीनगर घूमने का प्लान बनाया है तो आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा कि यहां महिला टूरिस्ट जींस वियर नहीं कर सकती हैं।

– तिरुवल्लुर में एक कॉलेज है जहां लड़कियों को जींस पहनने की सख्त मनाही है।

अब आप ही बताइए कि इतना सब कुछ आज के जमाने में भी भारत में हो रहा है। तो आप अपनी राय दीजिए, कि क्या यह लड़कियों के साथ नाइंसाफी नहीं है? क्या यह लड़कियों के साथ गलत नहीं हो रहा है? आखिर हर तरह की पाबंदी लड़कियों के साथ ही क्यों है?

Back to top button