दिलचस्प

अंटार्कटिका के इस ग्लेसियर से आश्चर्यजनक तरीके से निकलता है खूनी पानी, रहस्य जानकर हो जायेंगे हैरान!

यह दुनिया अत्यंत प्राचीन और बहुत ही अद्भुत है। यही वजह है कि इस दुनिया में बहुत कुछ ऐसी रहस्यमयी चीजें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर खुद की आंखों पर यकीन नहीं होता। आज हम आपको एक ऐसी ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने के बाद आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं करेंगे।

हर समय होती है अद्भुत घटनाएं:

अंटार्कटिका के बारे में आप जानते ही हैं। वहां हर समय कुछ ना कुछ अद्भुत होता ही रहता है। आज हम आपको वहीं के बारे में बताने जा रहे हैं। वहां एक ऐसा झरना है, जिससे खूनी पानी निकलता है। यह सुनकर आपके भी होश उड़ गए होंगे। जी हां! खूनी पानी। यानी निकलने वाले पानी का रंग खून की तरह एकदम लाल होता है।

नहीं सुलझा पाया कोई झरने का रहस्य:

आपको जानकर हैरानी होगी की झरने के रहस्य को अब तक कोई नहीं सुलझा पाया है। सबसे पहले इस खूनी झरने की खोज 1911 में ऑस्ट्रेलियन जियोलॉजिस्ट ग्रिफिथ टेलर ने की थी। उन्हें इस झरने के लाल होने की माइक्रोस्कोपिक लाल अल्गेई लगी थी। लेकिन इस थ्योरी को 2003 में गलत साबित कर दिया गया।

एक नए शोध से यह बात सामने आयी थी कि इस झरने के पानी में आयरन ऑक्साइड की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जिस वजह से इस झरने का पानी लाल है। अभी हाल ही में एक अन्य शोध से झरने के पानी के लाल होने की वजह पता चली है। कोलोरॉडो कॉलेज और अलास्का यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एक शोध किया और बताया कि यह पानी के विशालकाय तालाब से गिर रहा है।

नहीं है किसी को सही-सही जानकारी:

इस तालाब की सबसे खास बात यह है कि यह कई लाख सालों से बर्फ में दबा हुआ था। पानी जैसे-जैसे जमता है वह गर्मी छोड़ता है। यह गर्मी चारों तरफ जमी बर्फ को गर्म करती है। इसी वजह से इस झरने से लगतार पानी निकल रहा है। अंटार्कटिका हमेशा से ही रहस्यमयी थ्योरी का गढ़ रहा है। यहां के बारे में किसी को सही-सही जानकारी नहीं है।

Back to top button