बॉलीवुड

प्रियंका को Kiss करते हुए बेकाबू हो गए थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुके थे

अक्षय कुमार की गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती है। 53 साल की उम्र में भी वे फिल्मों में बतौर लीड एक्टर नजर आ रहे हैं। अपने फिल्मी करियर में अक्षय ने कई हिट फिल्में दी हैं। इस दौरान उनका कई अभिनेत्रियों संग नाम भी जुड़ा है। इनमें आयशा जुल्का, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, ट्विंकल खन्ना और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं।

प्रियंका के साथ नजदीकियां कुछ ज्यादा ही रही है। आलम ये था कि शादी के बाद भी अक्षय प्रियंका के करीब जाने लग गए थे। इन नजदीकियों की शुरुआत ‘एतराज’ फिल्म से हुई थी। इस फिल्म में अक्षय और प्रियंका के बीच कुछ बोल सीन्स भी थे। एक सीन में दोनों को ‘किस’ करना था।

बताया जाता है कि अक्षय प्रियंका को Kiss करते हुए इतने ज्यादा खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने पर भी नहीं रुके थे। उन्होंने कई देर तक प्रियंका को ‘किस’ किया था। इस बात की जानकारी जब अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लगी तो वे आग बगुला हो गई। उनका अक्षय से घर पर खूब झगड़ा हुआ। हालांकि अक्षय ने तब ट्विंकल को जैसे तैसे मना लिया था।

हालांकि बीवी को समझने के बाद भी अक्षय प्रियंका के करीब जाते रहे। फिर एक दिन गुस्से से भड़की हुई ट्विंकल अक्षय की फिल्म के सेट पर पहुंची। यहाँ दोनों के बीच बहसबाजी हुई। इसके बाद ट्विंकल ने अक्षय को लास्ट वार्निंग दी कि वे अब प्रियंका के साथ फिल्में करना छोड़ दें।

बीवी का गुस्सा देख अक्षय समझ गया कि अब ये सब बंद करना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म नहीं की। यहां तक कि उन्होंने अपनी तरफ से एक स्टेटमेंट भी जारी किया। इसमें उन्होंने बताया कि वे आज के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई भी फिल्म नहीं करेंगे।

काम की बात करें तो प्रियंका के पास अभी बॉलीवुड की कोई भी फिल्म नहीं है। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। आप उन्हें जल्द ही सूर्यवंशी, बेल बॉटम, रक्षा बंधन, अतरंगी रे, बच्चन पांडे, राम सेतु जैसी फिल्मों में देखेंगे। राम सेतु फिल्म की शूटिंग अयोध्या में होगी। इसका पोस्टर भी सामने आ चुका है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

सूर्यवंशी फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। ये पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Back to top button