अध्यात्म

लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए राशि अनुसार करें मंत्र का जाप, जानें आपके लिए बना है कौन सा मंत्र

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है और मां की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन इनका पूजन करना चाहिए। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन इनकी पूजा करने से मां प्रसन्न हो जाती हैं। आप पर इनकी कृपा बन जाती है और घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। मां को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को इनका व्रत भी रख सकते हैं। हालांकि मां लक्ष्मी की पूजा कैसे की जाए इसके बारे में बेहद ही कम लोगों को जानकारी होती है।

इस तरह से करें मां की पूजा

  • शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने घर की सफाई करें। उसके बाद स्नान करें और मां की चौकी मंदिर में स्थापित कर दें।
  • इस चौकी पर लाल या गुलाबी रंग का वस्त्र बिछा दें। इसपर मां की मूर्ति रख दें। मां को फल अर्पित करें और कमल के फूल की माला पहना दें।
  • एक दीपक जालकर पूजा शुरू करें। पूजा करते हुए मां के मंत्रों का जाप करें। अपनी राशि के हिसाब से मां के मंत्रों का जाप करने से मां जल्द ही प्रसन्न हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को कौन सा मंत्र पढ़ा चाहिए।

अपनी राशि का लक्ष्मी प्राप्ति का मंत्र

मेष राशि – ॐ ऐं क्लीं सौं:

वृषभ राशि – ॐ ऐं क्लीं श्रीं

मिथुन राशि – ॐ क्लीं ऐं सौं:

कर्क राशि – ॐ ऐं क्लीं श्रीं

सिंह राशि – ॐ ह्रीं श्रीं सौं:

कन्या राशि – ॐ श्रीं ऐं सौं:

तुला राशि – ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं

वृश्चिक राशि – ॐ ऐं क्लीं सौं:

धनु राशि – ॐ ह्रीं क्लीं सौं:

मकर राशि – ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:

कुंभ राशि – ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं

मीन  राशि- ॐ ह्रीं क्लीं सौं:

ऊपर बताए गए मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार करें और इन मंत्रों को कमल की माला पर ही पढ़ें। ये मंत्र पढ़ने के अलावा आप नीचे बताए गए उपायों को भी कर सकते हैं। इन उपायों को करने से भी मां की कृपा आप पर बन जाएगी।

1.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके चरणों पर एक सिक्का अर्पित कर दें। पूजा पूरी होने के बाद इस सिक्के को तिजोरी में रख दें। ये उपाय करने से तिजोरी पैसों से भरी रहेगी।

2.मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद ही प्रिय हैं, इसलिए शुक्रवार को मां को 11 कमल के फूल अर्पित करें।

3.शुक्रवार को श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करें। ये पाठ करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें की इस पाठ को करने के बाद आप श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग जरूर लगाएं।

4. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए शुक्रवार को लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

5. लाल रंग का कपड़ा लेकर उसमें सवा किलो चावल रख दें। ध्यान रखें की ये चावल एकदम सही हों और कन्हीं से भी टूटे हुए न हों। इस चावल की पोटली को हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नम: का पांच माला जाप करें। जाप पूरा होने के बाद इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

Back to top button