विशेष

अगर आपके पास हैं 10 और 5 के सिक्के तो जान लें यह खबर!

सिक्के : नोटेबंदी के बाद रिज़र्व बैंक ने नए 500 और 2000 के नोट जारी कर दिए। अब रिज़र्व बैंक ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि वह 10 और 5 के नए सिक्के जारी करने वाली है। यह नए सिक्के भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के 125 साल और इलाहबाद हाईकोर्ट के 150 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में जारी किये जायेंगे।

रिज़र्व बैंक जल्द ही नए 10 के सिक्के भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के 125 साल पुरे होने पर निकालेगा। जबकि 5 के नए सिक्के इलाहबाद उच्च न्यायलय के 150 साल पुरे होने पर जारी किये जा रहे हैं। रिज़र्व बैंक ने इस बात का खुलासा किया कि 10 के आने वाले नए सिक्के के पिछले हिस्से पर भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के बिल्डिंग की फोटो बनी होगी।

150 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में जारी हो रहे नए सिक्के:

केवल यही नहीं बिल्डिंग की फोटो के निचे 125 भी अंकित होगा। नए सिक्के पर 125 वीं वर्षगाठ पर मनाये जाने वाले समारोह की फोटो भी होगी। 10 के नए सिक्के पर 1891 और 2016 भी सिक्के के उपरी और निचले घेरे में लिखा जायेगा। वहीँ दूसरी तरफ 5 का नया सिक्का इलाहबाद हाईकोर्ट के 150 साल पुरे होने पर निकाला जा रहा है।

1866 में हुई थी स्थापना:

आपको बता दें इलाहबाद हाईकोर्ट की स्थापना 1866 में हुई थी। नए आने वाले 5 के सिक्के के पिछले हिस्से में भी इलाहबाद हाईकोर्ट के बिल्डिंग की फोटो होगी। साथ ही इसपर भी अंग्रेजी में 1866 और 2016 अंकित किया जायेगा। अभी कुछ दिनों से पुरे देश में 10 और 5 के सिक्के को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

नहीं बंद होंगे पुराने सिक्के:

लोगों का भ्रम तोड़ते हुए रिज़र्व बैंक ने कहा है कि 10 और 5 के पुराने सिक्के मान्य होंगे। कोई भी सिक्का बंद नहीं किया जायेगा। लोगों को इस बात का डर है कि जिस तरह से 500 और 1000 के पुराने नोट बंद हो गए, वैसे ही सिक्के भी बंद हो जायेंगे। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है।

Back to top button