Spiritual

बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं लाल गाल वाले लोग, जाने गुलाबी और भरे हुए गाल वालों का नेचर

समुद्र शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर उसके नेचर के बारे में पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको गाल के रंग और आकार, प्रकार के आधार पर व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर बताने जा रहे हैं।

लाल गाल: जिन लोगों के गालों का कलक रेड होता है वह गुस्से वाले होते हैं। ये लोग छोटी छोटी बातों पर गुस्सा होने लगते हैं। ये बहादुर होते हैं और जल्दी उत्तेजित भी हो जाते हैं।

गुलाबी गाल: जिन लोगों के गालों का रंग पिंक होता है वे मानसिक रूप से काफी संतुलित होते हैं। ये हर तरह की सिचूऐशन में सही फैसला लेते हैं। ये किसी भी विकट स्थिति को बड़े अच्छे से हैंडल करते हैं। ये लाइफ में सफलता का स्वाद चखते हैं। इनका हर काम एक खास अंदाज में पूर्ण होता है। लोग इनसे पहली नजर में ही इंप्रेस हो जाते हैं।

पीले गाल: ये लोग उत्साहहीन होते हैं। इन्हें हमेशा किसी न किसी बात का डर सताता रहता है। इनके अंदर जीवन शक्ति कम होती है। ये अक्सर बीमार भी रहते हैं।

गेहुंआ गाल: ज्यादातर लोग गेहूंए गालों वाले ही होते हैं। यह लोग विषम परिस्थिति में खुद को एडजस्ट कर लेते हैं। ये मेहनती होते हैं। इनकी मानसिकता समान्य होती है।

भरे हुए गाल: यह लोग मोटे, भोगी, समृद्ध और विलासी होते हैं। ये हंसमुख नेचर के होते हैं। ये लाइफ में ज्यादा टेंशन लेना पसंद नहीं करते हैं।

सामान्य गाल: सामान्य भरे हुए, चिकने एवं चमकदार गाल वाले लोग मानसिक रूप से स्ट्रॉंग होते हैं। लोग इनसे अधिक आकर्षित होते हैं। ये काफी व्यावहारिक होते हैं। लोग इनसे मिलना जुलना पसंद करते हैं।

सूखे गाल: रूखे और सूखे गाल वाले लोग गुस्सैल नेचर के होते हैं। इनमें चिड़चिड़ापन भी अधिक होता है। ये जीवन में कई बार असफलता का स्वाद चखते हैं। इनके अंदर मानसिक चिंता और द्वेष अधिक होता है। ये असंतुलित आहार लेते हैं।

गुलाबी एवं सामान्य गाल: सामान्य भरे हुए, गुलाबी और चिकने गाल वाले लोग सुंदर, सहनशील, चतुर, मेहनती, उदार, आकर्षक और समृद्ध होते हैं।

सफेद गाल: यह लोग अक्सर बीमार रहते हैं। ये जीवन से निराश रहते हैं। इनके अंदर आलस भी बहुत होता है। इन्हें चीजें अपनी मर्जी से करना पसंद होता है। ये दूसरों की नहीं सुनते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। वैसे आपके गाल कैसे हैं और क्या ये नेचर आपके ऊपर सूट होता है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।

Back to top button