अध्यात्म

बच्चों के कमरे में रख दें ये फेंगशुई गैजेट, पढ़ाई लिखाई में आएंगे अव्वल

भारत में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्व दिया जाता है। इसकी सहायता से आप घर की कई परेशानियों को समाप्त कर सकते हैं। फेंगशुई भी वास्तु शास्त्र से मिलता जुलता है। इसे आप चीन का वास्तु शास्त्र भी कह सकते हैं। फेंगशुई में जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल बताया गया है। इसमें कुछ गैजेट्स भी होते हैं जिनके द्वारा आप अपने परेशानियों से निजात पा सकते हैं। ऐसा ही एक फेंगशुई गैजेट है एजुकेशन टॉवर।

क्या होता है एजुकेशन टॉवर?

फेंगशुई का एजुकेशन टॉवर चाइनीज पैगोड़ा से प्रेरित है। चाइनीज पैगोड़ा एक ऊंचा मीनारनुमा स्ट्रक्चर होता है। ये देखने में बौद्ध स्तूप की तरह होता है। बौद्ध धर्म में इसे बहुत पवित्र माना जाता है। ये ज्ञान, बुद्धि और एकाग्रता प्रतीक होता है। बस इसी की संरचना का छोटा रूप एजुकेशन टॉवर कहलाता है। फेंगशुई के अनुसार इसे यदि बच्चे के कमरे में रख दिया जाए तो उसका पढ़ाई को लेकर फोकस बढ़ जाता है। इससे बच्चे ज्यादा एकाग्र होकर पढ़ाई करते हैं।

एजुकेशन टॉवर के फायदें

1. यदि आपका बच्चा पढ़ाई लिखाई में कमजोर है, उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है या वह ठीक से स्टडी में फोकस नहीं कर पाता है तो एजुकेशन टॉवर इस समस्या का हल है। इसे बच्चे की स्टडी टेबल पर रखने से उसकी एकाग्रता में वृद्धि होने लगेगी। वह मन लगाकर पढ़ाई करेगा और अच्छे नंबर भी लाएगा।

2. यदि युवा लोग अपने करियर में सफल होना चाहते हैं तो भी एजुकेशन टॉवर उनकी मदद कर सकता है। इसे आप अपनी स्टडी या वर्क टेबल पर उत्तर दिशा में रखें। इससे आपको अपने करियर को लेकर नए नए अवसर प्राप्त होंगे।

3. यदि बच्चा सेहत संबंधी वजहों से पढ़ाई नहीं कर पा रहा है या परीक्षा के दिनों में बीमार रहने लगता है तो एजुकेशन टॉवर आपकी मदद कर सकता है। इस स्थिति में आप एजुकेशन टॉवर को बच्चे के कमरे में पूर्व दिशा में रख दें। इससे वह बीमार नहीं पड़ेगा और पढ़ाई में ध्यान देगा।

4. ऑफिस में अपने बॉस और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाने के लिए एजुकेशन टॉवर को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना लाभकारी होता है। इससे आपकी ऑफिस में अच्छी लाइफ बिताती है और प्रोफेशनल रिश्ते सुधरते हैं।

5. एकेडमिक और प्रोफेशनल लाइफ में सफलता का स्वाद चखने के लिए भी एजुकेशन टॉवर को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे आपको काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं।

तो देर किस बात की? आज ही अपने घर एजुकेशन टॉवर ले आईए और बच्चों का भविष्य उज्वल बनाइए।

Back to top button