दिलचस्प

मटन काटने वाले चाकू से बाल काटता है ये नाई, हथोड़े और कांच का भी करता है इस्तेमाल, देखें Video

आजकल लोग हर फील्ड में कुछ नया ट्राय करते रहते हैं। इनमें से कुछ तो इतने ज्यादा हुनरमंद होते हैं कि उनका टेलेंट देख हम भी हैरान रह जाते हैं। अब पाकिस्तान के लाहौर के इस हेयर ड्रेसर को ही ले लीजिए। इस बंदे से बाल कटवाना अपने आप में किसी जंग को जीतने जैसा है। कमजोर दिल वाले लोग तो इससे बाल कटवाने की हिम्मत भी नहीं कर सकते हैं। इनसे बाल कटवाने के लिए लोगों के अंदर जिगरा चाहिए होता है।

दरअसल अली अब्बास नाम के यह बार्बर बाल काटने के लिए हथौड़ी, गड़ासा और कुल्हाड़ी जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ये आग से बाल काटने में भी माहिर है। इन्हें हमेशा कुछ नया करने की चाहत होती है। इसलिए कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने एक ग्राहक के बाल कांच से काटे थे। बाल काटने को लेकर उनका तरीका अक्सर नया ही होता है।

अब्बास को इस तरह बाल काटते हुए देखना बेशक खतरनाक लगता है। लेकिन वे अपने काम में माहिर भी हैं। वे अपना काम पूरी सटीकता के साथ करते हैं। हालांकि उनको बाल काटता हुआ देख कई लोगों की रूह तक कांप जाती है। लेकिन अपने इस अनोखे स्टाइल की वजह से ही वे आज लोकप्रिय हो गए हैं। उनके बाल काटने का अंदाज और अंतिम परिणाम इतना अच्छा होता है कि लोग इन्हीं से अपने बाल कटवाने की ख्वाहिश रखते हैं।

इस तरह से बाल काटने के लिए अब्बास ने बाकायदा एक साल की ट्रैनिंग भी ली है। इसलिए ये काफी हद तक सेफ होता है। लेकिन फिर भी कुछ न कुछ अनहोनी होने के चांस तो बने ही रहते हैं। यही वजह है कि हर कोई इनसे बाल कटवाने की हिम्मत नहीं दिखा पाता है। बस बहादुर लोग ही यहां बाल कटवाने आते हैं।

हाल ही में अली अब्बास के अनोखे तरीके से बाल काटने की स्टोरी को ARY Stories नाम के यूट्यूब चैनल ने साझा किया है। इसके बाद उन्हें और भी फ़ेम मिल गई है। वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चलिए पहले आप भी अब्बास का बाल काटने का तरीका देख लीजिए।

तो आपको अब्बास का बाल काटने का यह अंदाज कैसा लगा? क्या आप अपने बाल ऐसे नाई से कटवाने की हिम्मत रखते हैं? यदि मौका मिले तो क्या आप इस स्टाइल में अपने बाल कटवाएंगे? अपने जवाब हमे कमेंट में जरूर दें। इसके साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Back to top button