बॉलीवुड

इस बार अफवाह नहीं सच में नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्‍ना! – देखें वीडियो

मुम्बई – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पूर्व भाजपा सांसद विनोद खन्ना को लेकर कुछ दिनों पहले ही अफवाह उड़ी थी कि उनको कैंसर हो गया और हास्पिटल से उनकी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें वो काफी बीमार लग रहे थे। लेकिन आज उनका निधन हो गया है। 70 साल की उम्र में विनोद खन्ना इस दुनिया से रुखसत हो गए। विनोद खन्ना काफी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। गुरुवार को दोपहर 12 बजे के लगभग उन्होंने मुम्बई के हास्पिटल में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि सिनेमा जगत के सुपरस्टार होने के साथ ही विनोद खन्ना पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके थे। Actor vinod khanna dies.

लंबे समय से बीमार थे विनोद खन्ना –

विनोद खन्ना का जन्म 1946 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना अपने वक्त के सबसे अच्छे और खूबसूरत अभिनेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों दी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नकारात्मक किरदारों से की लेकिन बाद में वह मुख्यधारा के अदाकार बने। उनके बारे में कहा जाता है कि वो अपने दौर में अभिताभ बच्चन से भी बड़े स्टार थे।

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे विनोद खन्ना को 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद खन्ना ने दो शादियां की थी, उनमें पहली पत्नी गीतांजलि थीं, जिनके साथ 1985 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद में उन्होंने कविता से शादी की। उनके तीन बेटे अक्षय खन्ना, राहुल खन्ना और साक्षी खन्ना हैं।

ये हैं विनोद खन्ना की यादगार फिल्में –

विनोद खन्ना को ‘मेरे अपने’, ‘कुर्बानी’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रेशमा और शेरा’, ‘हाथ की सफाई’, ‘हेरा फेरी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी कई शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। विनोद खन्ना का नाम ऐसे अभिनेताओं में लिया जाता था जिन्होंने शुरुआत तो विलेन के किरदार से की थी लेकिन बाद में हीरो बने। विनोद खन्ना ने 1971 में फिल्म ‘हम तुम और वो’ लीड रोल किया था।

लोग ये मानते हैं कि अगर विनोद खन्ना ओशो के आश्रम न जाते तो वे अमिताभ बच्चन के स्टारडम को फीका कर देते। आपको बता दें कि विनोद खन्ना की हिट फिल्मों में से एक ‘कुर्बानी’ का रोल पहले अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ था। जिसे बाद में विनोद खन्ना ने निभाया। ‘रॉकी’ फिल्म भी विनोद खन्ना को ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में संजय दत्त ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की।

 

देखें ये विशेष वीडियो –


***

Back to top button