दिलचस्प

अनोखा टेलेंट: दो साल की मेहनत के बाद बंदे ने लकड़ी से बना डाली रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट – Video

कहते हैं हर व्यक्ति के अंदर एक खास टेलेंट छिपा होता है। फिर भारत में तो आपको एक से बढ़कर एक कलाकार मिल जाएंगे। कई तो इतने ज्यादा हुनरमंद होते हैं कि मिट्टी को भी सोना बना देते हैं। अब केरल के इन जनाब को ही ले लीजिए। इस बंदे ने लकड़ी से रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट बना डाली।

हम सभी ने लकड़ी से अलग अलग शेप के फ़र्नीचर बनाते लोगों को कई बार देखा है, लेकिन इस शख्स का टेलेंट अलग ही लेवल पर है। इसने असली सी दिखने वाली शानदार रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट लकड़ी की कारीगरी कर बनाई। अब सोशल मीडिया पर इस बंदे की लकड़ी की रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट बहुत वायरल हो रही है।

इस अनोखे कारनामे को करने वाले शख्स का नाम जिदहिन करुलाई है। वह पेशे से तो एक इलेक्ट्रीशियन है, लेकिन शौक और टेलेंट की भूख के चलते इस तरह के काम भी करता है। केरल निवासी जिदहिन करुलाई को लकड़ी के ढेर से सुंदर सी रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट बनाने में पूरे दो साल लग गए। उन्होंने 24 महीनों तक रात दिन मेहनत की और उसका रिजल्ट आप सभी के सामने है।

अब सोशल मीडिया पर जिदहिन का यह अनोखा टेलेंट वायरल हो रहा है। जिसने भी लकड़ी की इस बुलेट को देखा वह बस देखता ही रह गया। सबके मन में यही चल रहा था कि भाई में गजब का टेलेंट है। सबसे खास बात ये है कि लकड़ी की इस बुलेट को देख पता ही नहीं चलता है कि ये लकड़ी से बनी हुई है।

इस बुलेट के टायर को बनाने के लिए मलेशियाई लकड़ी का उपयोग किया गया है। वहीं अन्य पैनल्स के निर्माण में रोज़वुड और टीक वुड का इस्तेमाल हुआ है।

यूट्यूब पर जिदहिन का एक वीडियो भी मौजूद है। इसमें आप उनकी मेहनत को करीब से देख सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

बताते चलें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब जिदहिन ने लकड़ी से बुलेट बनाने की कोशिश की हो। इसके पहले भी वे रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट का एक और मॉडल बना चुके हैं। तब भी उनके इस हुनर की बहुत तारीफ हुई थी। जिदहिन के इस कारनामे को देख साफ हो जाता है कि यदि इंसान मेहनत और लगन के साथ काम करे तो कुछ भी असंभव नहीं होता है।

वैसे आप लोगों को लकड़ी की बनी ये रॉयल एनफ़ील्ड बुलेट कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताएं। खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर भी करें।

Back to top button