विशेष

आलीशान बांग्ले के लालच में लड़की ने भागकर की शादी, ससुराल पहुंची हालत देख रह गयी दंग

ऑनलाइन हुआ प्यार हर बार सफल हो जाए यह जरूरी नहीं है। कभी कभी इसमें ऐसा धोखा मिलता है कि इंसान के पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है। अब फ्री फायर गेम (Free Fire Game) खेलते हुए पनपी इस प्रेम कहानी को ही ले लीजिए। यहां जमुई (Jamui Bihar) का लड़का और र उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की लड़की फ्री फायर गेम (Free Fire Game) खेलते हुए एक दूसरे को दिल दे बैठे। आलम ये था कि लड़की सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर लड़के से मिलने जा पहुंची। लेकिन वहां जाकर जब उसे लड़के की सच्चाई पता चली तो हैरान रह गई।

लड़की यूपी से बिहार गई और उसने लड़के से शादी कर ली। लड़के के घरवालों ने भी लड़की को अपना लिया। हालांकि लड़की का दिमाग तब ठनका जब वह लड़के के घर रहने गई। वहां लड़के का झुग्गी झोपड़ी वाला घर देख लड़की का दिमाग खराब हो गया। उसने लड़के को साफ कह दिया कि वह इस घर में नहीं रहेगी।

लड़के के टूटा फूटा घर देखने के बाद लड़की ने यूपी में अपने भाई को फोन लगा दिया और वापस घर जाने का कहने लगी। बताया जा रहा है कि फ्री फायर गेम खेलते समय लड़के ने लड़की को बताया था कि उसके पास बहुत ही शानदार और आलीशान घर है। वह बहुत अमीर है। लेकिन जब लड़की शादी कर लड़के के घर पहुंची तो वह ठन ठन गोपाल निकला। उसके पास आलीशान बांग्ला नहीं बल्कि छोटी सी झोपड़ी थी।

लड़की की उम्मीदों पर जैसे पानी ही फिर गया। अब जब सोशल मीडिया पर ये घटना वायरल हुई तो हर कोई लड़की को ट्रोल करने लगा। लोगों ने कहा कि यदि लड़के से सच्चा प्यार था तो कैसे भी घर में रह लेती। लगता है लड़की को लड़के से ज्यादा उसकी दौलत से प्रेम था। वहीं कुछ ने लड़की का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि लड़के को लड़की से झूठ नहीं बोलना चाहिए था। वह सब सच सच बता देता। यदि लड़की इसके बाद भी उससे शादी को तैयार हो जाती तो दोनों अच्छी लाइफ जीते।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वैसे आप किसी लड़के में क्या देखती हैं? उसका लुक, उसकी दौलत, उसका दिल या उसका नेचर? आपके जवाबों का हमे इंतजार रहेगा। दोस्तों यदि आपको ये खबर पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर जरूर करें। इस तरह वे भी ऑनलाइन प्यार में मिलने वाले धोखे से सावधान हो जाएंगे।

Back to top button