विशेष

टोल टैक्स न देने की जिद पर अड़ गए जज साहब, फिर टोल मैनेजर ने ऐसे सिखाया सबक, देखें Video

नियम और कानून सभी के लिए समान होते हैं। फिर वह कोई आम व्यक्ति हो या किसी ऊंचे पड़ पर काम करने वाला शख्स। उदाहरण के लिए टोल टैक्स को ही ले लीजिए। इस टोल टैक्स से होकर जो भी गुजरता है उसे अपनी गाड़ी के अनुसार तय शुल्क देना ही पड़ता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने ऊंचे पद का रुतबा दिखा टोल टैक्स की चोरी करते हैं। वे पैसे देना अपनी शान और रुतबे के खिलाफ समझते हैं।

अब ऐसा ही कुछ जिला न्‍यायालय का एक जज कथित रूप से कर रहा था। वह टोल टैक्स के पैसे देने को तैयार ही नहीं था। लेकिन टोल मैनेजर ने उसे फिर नियमों का ऐसा पाठ पढ़ाया कि उसे मजबूरी में टोल टैक्स के 80 रुपए देने पड़े। अब यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हुआ कि इसे अभी तक 4 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया।

इस वीडियो को भारत पुनरुत्‍थान नामक ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किया गया है। वीडियो शेयर करने वाले का दावा है कि वीडियो में दिखाई दे रही कार में जिला न्‍यायालय के जज बैठे हैं। वह एक जज होने के नाते टोल टैक्स देने से इनकार करते हैं। वहीं टोलकर्मी उनसे टैक्स की मांग करते हैं। इस दौरान बहसबाजी बढ़ जाती है। फिर टोल मैनेजर आता है और जज को नियमों का पाठ पढ़ाता है। वह बताता है कि सिर्फ उच्च न्‍यायालय के जज को टोल टैक्स न देने की छूट है। आप जिला न्‍यायालय के जज हैं। इसलिए आपको टोल टैक्स देना होगा।

टोल टैक्‍स को लेकर जज और टोल मैनेजर के बीच की बहस को साफ सुना जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। 2:20 मिनट का यह वीडियो साल 2020 का बताया जा रहा है। टोल मैनेजर की इस बहस में जिद होती है। वह जज को ऐसा कानून का पाठ पढ़ाता है कि उन्हें हारकर जेब से 80 रुपए टोल टैक्स के देने पढ़ते हैं। यह वीडियो कहां का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। बरहाल आप भी ये वीडियो देख लीजिए।


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button