विशेष

क्या आपको पता है की ज्यादातर हवाई जहाजों का रंग सफेद ही क्यों होता है? तो आज जान लीजिए

नई दिल्ली – बचपन में हम जब भी किसी हवाई जहाज को देखते थे तो यही सोचते थे कि हम अब ऐसे उड़ेगे। वह दिन कब आयेगा जब हम भी हवाई सफर का मजा लेंगे। लेकिन आज यह सब आम बात हो गई है। टिकट इतने सस्ते हो गये हैं कि हर कोई जब जी चाहे हवाई सफर का मजा ले सकता है। जहाजों पर सफर के बारे में तो सभी सोचते हैं और करते भी हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर हवाई जहाजों का रंग सफेद ही क्यों होता है? शायद आप में से किसी ने कभी कोई रंगीन हवाई जहाज देखा हो। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि इन जहाजों को सफेद यानि व्हाइट रंग से ही क्यों पेंट किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बता देते हैं। Reason behind white color of airplanes.

इस वजह से विमानों का रंग होता है सफेद –

सबसे पहला और महत्वपूर्ण कारण ये है कि हवाई जहाज को ठंडा रखने के लिए इसे सफेद रंग से रंगा जाता है। क्योंकि सफेद रंग गर्मी को दूसरे रंगों की तुलना में दूर करता है।

दूसरा कारण यह है कि सफेद रंग की वजह से प्लेन में आई हुई खराबी जैसे: क्रेकस (तरेड़), तेल का रिसना आदि आसानी से दिख जाते हैं। इसलिए इसे सफेद रखा जाता है।

तीसरी वजह ये है कि एक हवाई जहाज को पेंट करने में करीब 3 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का खर्च आता है जिसे खर्च करना कंपनी के लिए मुश्किल होती। इसलिए इसे सफेद रखा जाता है।

अन्य रंगों की तुलना में सफेद रंग धूप में हल्का नहीं होता, इसी कारण कंपनियां हवाई जहाज को सफेद रंग का ही रखना पसंद करती हैं।

कंपनियां अक्सर अपने जहाजों को खरीदती बेचती रहती हैं। इसलिए सफेद रंग के कारण प्लेन पर लिखे नाम को बदलना आसान होता है।

एक और सबसे महत्वपूर्ण वजह ये है कि सफेद रंग के मुकाबले किसी और रंग का उपयोग करने से हवाई जहाज का वजन बढ़ने से पेट्रोल की खपत काफी बढ़ जाती है। इस कारण भी हवाई जहाजों का रंग ज्यादातर सफेद होता है।

Back to top button