अध्यात्म

सूर्यदेव 14 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों के जातकों को उठानी पड़ेगी परेशानी

सूर्य देव 14 मार्च को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 13 अप्रैल 2021 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। सूर्य ग्रह के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इन 12 राशियों में से चार राशियां ऐसी हैं। जिनके जातकों के जीवन में काफी बदलाव आने वाले हैं और इन चार राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि ये चार राशियां कौन है और इनपर क्या असर पड़ेगा।

इन राशियों के जातकों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव –

मेष राशि

पंडितों के अनुसार सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि के लोगों को दुखों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को आर्थिक हानि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि भी होगी। इतना ही नहीं सेहत भी खराब बनीं रहेगी। इस राशि के जातकों को आंखों और हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों को बाहर ही निपटा लें और किसी के साथ भी विवाद करने से बचें।

छात्रों के लिए भी ये समय सही नहीं है और परीक्षा पास करने के लिए अच्छे खासी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर कोी नौकरी की तलाश कर रहा है, तो अभी नौकरी लगने में ओर समय लग सकता है। यानी कुल मिलाकर मेष राशि के लोगों पर इस परिवर्तन का शुभ असर देखने को नहीं मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। जीवन साथी के साथ भी संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके खिलाफ लोग साजिश रच सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को निपटाने में थोड़ा और समय लगेगा। आर्थिक हानि हो सकती है और सोचे हुए कार्य पूरे होने में समय लग सकता है। इस दौरान आप कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सौ बार जरूर सोचें। जल्द बाजी में लिए गए फैसले से केवल नुकसान ही पहुंचेगा।

कन्या राशि

सूर्य के इस गोचर से कन्या राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं और कई प्रकार की समस्या का सामना करना होगा। किसी के साथ व्यापार को शुरू न करें। इस अविध में शुभ कार्य न करना फायदेमंद साबित होगा।

धनु राशि

सूर्य देव के इस गोचर से धनु राशि के लोगों के जीवन पर भी बुरा असर पड़ेगा। इस राशि के लोगों को मानसिक अशांति होगी। पारिवारिक कलह हो सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी के साथ विवाद भी हो सकता है। इसलिए सोच समझ कर ही किसी से बात करें। परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

करें ये उपाय –

सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन से आपके जीवन पर कोई बुरा प्रभाव न पड़े इसके हेतु आप नीच बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से सूर्य ग्रह आपके अनुकूल ही बना रहेगा।

  • रविवार को सूर्य देव की पूजा करें और उनको लाल रंग की चीजें अर्पित करें।
  • पूजा करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस पानी में आप फूल और चावल डाल दें। इस प्रकार से सूर्य को रोज अर्घ्य दें।
  • सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।

Back to top button