विशेष

वायरल होने के लिए लड़की ने मौत से लिया पंगा, हाथ छोड़ तेज रफ्तार बाइक पर उतारी जैकेट और फिर..

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग सारी हदें पार कर देते हैं। इनमें खतरनाक स्टंट करना भी शामिल है। गुजरात के सूरत की रहने वाली एक लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया। उसने दोनों हाथ छोड़ सड़क पर बाइक चलाते हुए स्टंट दिखाया। जल्द ही उसका यह वीडियो वायरल हो गया। लेकिन ये अच्छा नहीं बुरा हुआ। क्योंकि उसके इस वायरल वीडियो को पुलिस ने भी देख लिया। अब लड़की पुलिस की गिरफ्त में है।

ये पूरा मामला सूरत के डूमस रोड पर बने वीआर माल के समीप का बताया जा रहा है। यहां संजना उर्फ प्रिन्सी प्रसाद नाम की लड़की को सड़क पर फूल स्पीड में स्टंट दिखाते हुए बाइक दौड़ाना महंगा पड़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की बाइक चलाते हुए अपने दोनों हाथ बाइक के स्टेरिंग से हटा लेती है। इसके बाद वह चलती बाइक में दोनों हाथों से अपना जैकेट भी उतारती है।

जानकारी के मुताबिक जब पुलिस को इस वायरल वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने लड़की को गिरफ्तार कर लिया और बाइक भी जब्त कर ली। संजना उर्फ प्रिन्सी को सोशल मीडिया पर 3,27,000 लोग फॉलो करते हैं। यहां वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो वायरल करती रहती है। फैंस को संजना का लड़कों की तरह बाइक चलाना बहुत पसंद आता है।

फेसबुक पर उनके इस तरह के स्टंट वाले कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

इस तरह के स्टंट रोड पर करना ठीक नहीं है। इससे न सिर्फ स्टंट करने वाले की जान को खतरा रहता है बल्कि सड़क पर यात्रा कर रहे अन्य वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऊपर से लड़की ने स्टंट करते हुए हेलमेट या मास्क भी नहीं पहन रखा था। इसलिए पुलिस की नजर उसके ऊपर सबसे पहले पड़ी।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या लोगों का बाइक पर इस तरह के स्टंट करना अच्छी बात है? चलिए पहले आप भी बिना किसी देरी के इस पूरी घटना का वीडियो देख लीजिए। इससे आपको भी अंदाजा हो जाएगा कि हम यहाँ जिस लड़की की बात कर रहे हैं वह किस तरह के स्टंट करती है।


दोस्तों आपको यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही ये खबर पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें। यदि आप अपने आसपास किसी को बाइक पर ऐसा स्टंट करता हुआ देखें तो इसकी सूचना पुलिस को भी दें।

Back to top button