बॉलीवुड

जानिए कौन से सितारे लिव इन रिलेशनशिप में एक साथ रह चुके हैं !

लिव इन रिलेशनशिप : अच्छे जीवनसाथी की तलाश किसे नहीं होती है। हर इंसान अपने लिए एक अच्छा जीवन साथी चाहता है ताकि वह उसके साथ अपनी पूरी जिंदगी आराम से बिता सके। हर लड़के और लड़की का यह सपना होता है। अगर बात की जाए बॉलीवुड सितारों की तो उनका भी यही सपना होता है, कि उन्हें एक अच्छा साथी मिले। इसीलिए कुछ बॉलीवुड सितारे अपने सपने को पूरा करने के लिए शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। वही कुछ सितारे ऐसे होते हैं जिनका कई सालों तक अफेयर चलता है, और अगर बात की जाए कुछ और सितारों की तो वह शादी करके घर बसा चुके हैं, कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो एक दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो एक दूसरे को छोड़कर अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गए हैं।

1. सैफ और करीना 

सैफ अली खान और करीना कपूर खान पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी भी कर ली और हाल ही में करीना ने एक क्यूट बेबी बॉय को जन्म दिया। अब यह दोनों मम्मी पापा भी बन गए हैं। 

2. आमिर खान और किरण राव 

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव ढेड़ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब उन्होंने शादी कर ली है और वह बहुत हैप्पी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। 

3. जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु 

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु और हॉट एक्टर जॉन अब्राहम काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। यह बात अलग है कि इन दोनों ने एक दूसरे को अब छोड़ दिया है और अपने किसी और पार्टनर के साथ शादी करके अपना नया संसार बसा लिया है। 

4. सुशांत और अंकिता लोखंडे 

सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे इनका भी अफेयर काफी लंबे समय तक चलता रहा और काफी लंबे समय तक यह लिव इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं। कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि इन दोनों ने एक दूसरे के साथ ब्रेकअप कर लिया है। लेकिन बाद में इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह अफवाह है।

 5. सोहा अली खान और कुणाल खेमू 

करीना कपूर खान की ननद सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करते रहे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। अब इन दोनों ने शादी कर ली है यह अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं और मम्मी पापा भी बन चुके हैं।

 6. रणबीर कपूर और कटरीना कैफ

इन दोनों का रिश्ता थोड़ा सा अटपटा है, क्योंकि यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में तो रह रहे थे परंतु ऐसा कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर की मां को इन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं आया। इसलिए अब इन दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और ब्रेकअप कर लिया है।

Back to top button