बॉलीवुड

सामने आया काजोल का बिना मेकअप वाला वीडियो, देखकर लोग बोले- मुंह तो धो लेती मैडम

90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्री काजोल (kajol) इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आती है। हालांकि वे सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे फैंस के साथ अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती है। हाल ही में काजोल ने अपना सुबह सुबह का एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि उन्हें यह वीडियो शेयर करना थोड़ा महंगा पड़ गया।

दरअसल इस वीडियो में काजोल बिना मेकअप के डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वे एक अंग्रेजी गाने पर लीप-सिंक भी कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में बताया कि ये उनकी मॉस्चराइजर बाद स्किन केयर की दिनचर्या है।

अब जहां एक तरफ कुछ लोगों को काजोल का यह अंदाज पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ उनका मजाक उड़ा रहे हैं। किसी ने काजोल को मेकअप न करने को लेकर खरी खोटी सुना दी तो कोई बोला कि अंग्रेजी गाने पर उनकी लीपसिंक अच्छी नहीं है। एक यूजर ने ये भी लिखा कि ‘मुंह धोकर तो आ जाती मैम।’ बस इसी तरह और भी कई कमेंट्स आ रहे हैं जिसमें काजोल का मजाक उड़ाया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


काजोल के इस वीडियो को अभी तक चार लाख सत्तर हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि उनके लिए खूबसूरती के क्या मायने हैं। उनके अनुसार किसी भी व्यक्ति में सुंदरता समय और बुद्धिमानी के साथ आती है। जैसे जैसे इंसान समझदार होता जाता है, उसकी समझ की गहराई बढ़ती जाती है, वैसे वैसे वह खूबसूरत भी होते जाता है।

काजोल ने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष भी किया है। करियर के शुरुआती दिनों में लोग उनकी खूबसूरती और कलर का मजाक उड़ाते थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि एक साँवले रंग वाली लड़की बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री बन सकती है। हालांकि काजोल के अंदर एक्टिंग का टेलेंट बचपन से ही था। इसलिए उन्हें सफलता का स्वाद चखने से कोई भी रोक नहीं पाया।

जब वे 18 साल की थी तभी 1992 में बेखुदी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मार ली थी। हालांकि उनकी पहली फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गया थी। इसके बाद उन्हें 1993 में बाजीगर फिल्म में काम मिला। शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी वाली इस फिल्म ने काजोल को रातोंरात स्टार बना दिया।

इसके बाद वे दिलवाले दुल्हनियाँ ले जाएंगे, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, गुप्त, दुश्मन, फना यू, मी और हम की, माय नेम इस खान, दिलवाले जैसी कई फिल्मों में नजर आई।

Back to top button