राशिफल

Rashifal 10 March: ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से आज इन 3 राशियो को होगा फायदा, पढ़ें राशिफल

हम आपको बुधवार 10 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 10 March 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। घुटनों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। कामयाबी परवान चढ़ेगी। किसी माध्यम से धन का लाभ हो सकता है लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। अल्पकालिक निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। ध्यान और योग से आंतरिक बल मिलेगा। अपनी दिनचर्या नियमित करें और खान- पान का विशेष ख्याल रखें। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी न करें। अकेलेपन से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज संतान को लेकर थोड़ी चिंता होगी। कुछ तकनीकी विषयों में भी आप रुचि लेंगे। आज आप अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। किसी काम या बात में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

करियर में नवीन संभावनाएं प्रकट होगी। आपको अप्रत्याशित रूप से खोया धन मिल सकता है, जिससे आसानी से आप अपनी सभी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को पूरा कर पायेंगे। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। आज आपके भीतर एक दार्शनिक नजर आएगा। विरोधियों का सिर चकराएगा। बड़े लोगों से सम्पर्क जुड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दूर रह रही संतान की चिंता हो सकती है। आर्थिक खींचतान संभव है। किसी आध्यात्मिक गुरु या व्यक्ति की दूर से कृपा मिलेगी। भवन पारिवारिक सन्दर्भ में आप स्वयं के घर के सुखमय जीवन को भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे। अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वाले हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। काम करने में मन लगेगा। सेहत मजबूत रहेगी। आप किसी जोशीले, स्थिर, स्नेही व्यक्ति को खोजने का एक अवसर पाएँगे जो एक खुशहाल संबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ पसंद में बदल जाएगा। पैसे और सेविंग के मामले में दूर स्थान के किसी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। कहीं से अचानक से धन आने से आप की स्थिति और बढ़िया हो जाएगी। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा। आपके कामकाज के तरीकों में बदलाव हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। इसके साथ ही कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। दौलत संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे एवं अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। जरूरत है कि आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थितियां बनेगी। परिवार का माहौल भी समझदारी भरा रहेगा। लोग एक दूसरे के साथ बैठकर परिवार की भलाई की बातें करेंगे। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। परिवार आपके नकारात्मक रवैये को स्वीकार नहीं करेगा, खासकर बच्चों को। आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले अपना नजरिया मित्रों और रिश्तेदारों पर थोपने का प्रयास न करें। ऐसा करना उन्हें नाराज भी कर सकता है। काम पर फोकस करेंगे। निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आप के साथ भी हो सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर आएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन कमजोर है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देगी। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है। संतान सुख संभव है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। धन संबंधी मामलों में अनुकूल घटनाक्रम के संकेत हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे, जो आपको अलग-अलग दिशाओं में सोचने पर विवश करेंगे। इससे काम में रुकावट आएगी। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। आप अचानक ही शायद किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो आपको आपके व्यावसायिक या निजी जीवन से संबंधित सलाह देगा। कारोबारी लोगों को कुछ लाभ होने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

छात्रों के लिए यह औसत दिन होगा। कार्य के मोर्चे पर चीजें जटिल होंगी एवं आप व्यक्तियों को इसे अच्छी तरीके से संभालना होगा। व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ़ है, पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। गुस्सा आना स्वाभाविक है लेकिन नजरअंदाज करें। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। अचानक फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप के राजनैतिक क्षेत्र में असमंजस पूर्ण स्थिति बनी रहेगी। किसी सहयोगी से सुख मिलेगा। कोई कलात्मक या रचनात्मक विचार रंग जमाएगा। कमर, पीठ या पैरों में दर्द हो सकता है। वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। लव लाइफ का आनंद मिल सकता है। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे।

आपने Rashifal 10 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 March 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 13 मार्च को आ रही है शनि अमावस्या, शनि देव को शांत करने के लिए कर दें ये उपाय

Back to top button