विशेष

बच्चे को गोद में लेकर ईमानदारी से ड्यूटी निभाते नजर आई महिला ट्राफिक पुलिसकर्मी, देखें Video

एक महिला पुरुष की तुलना में कई गुना ज्यादा मेहनती होती है। खासकर यदि वह जॉब कर रही हो तो उसकी यह मेहनत और भी बढ़ जाती है। एक पुरुष जब जॉब करता है तो उसे अपने घर गृहस्थी की टेंशन नहीं होती है। आप ने भी शायद ही किसी पुरुष को नौकरी के दौरान अपने बच्चे को संभालते हुए देखा होगा। वहीं दूसरी ओर कामकाजी महिलाओं को अक्सर जॉब के साथ बच्चे की देखरेख भी करनी पड़ती है।

ऐसी ही एक यातायात पुलिस अधिकारी, प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। यह वीडियो चंडीगढ़ के सेक्टर 15/23 के गोलघर के पास का बताया जा रहा है। यहां एक महिला ट्रैफिक सिपाही ड्यूटी के दौरान अपने छोटे से बेबी को गोद में उठाए दिखाई दी। महिला अपनी नौकरी के साथ साथ मां होने का फर्ज भी निभा रही थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला यातायात पुलिस अधिकारी के एक हाथ में बच्चा होता है। वह मां की गोद में बड़े ही आराम से लेटा है। वहीं उसकी मां बच्चे को संभालने के साथ साथ ट्राफिक भी नियंत्रित कर रही है। अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित इस महिला सिपाही की सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हो रही है। उनके वीडियो को जिसने भी देखा वह महिला को सलाम करने लगा।

दिलचस्प बात ये है कि इस महिला के स्टाफ ने उनसे पूछा भी था कि क्या वह घर वापस जाना चाहती हैं तो उन्होंने मना कर दिया था। महिला सिपाही का कहना था कि वे अपनी ड्यूटी निभाना चाहती हैं। इस वीडियो को वहीं के एक स्थानीय व्यक्ति ने फिल्माया है। यह अब सोशल मीडिया अपर चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

यहां देखें वीडियो


जहां एक तरफ कई लोग महिला ट्राफिक पुलिस की तारीफ़ों के पूल बांध रहे हैं तो कुछ उन्हें बच्चे को घर रखने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना के माहोल को देखते हुए बच्चे को भीड़ भाड़ वाली जगहों पर नहीं ले जाना चाहिए। ऊपर से इतनी धूप और गर्मी में बच्चे का रहना उसकी सेहत कुछ नुकसान पहुंचा सकता है।

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करें। इस तरह दूसरे लोग भी महिला से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाएंगे।

Back to top button