अध्यात्म

महाशिवरात्रि के दिन बस कर दें ये काम, तुरंत पूरी हो जाएगी आपकी हर मनोकामना…

11 मार्च यानी गुरुवार को महाशिवरात्रि का पर्व है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शिवलिंग की पूजा करने से व भोलेनाथ का व्रत रखने से हर वो चीज मिल जाती है। जिसकी आप कामना करते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों का विवाह होने में दिक्कतें आ रही होती हैं, वो दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। यहीं वजह है कि कुंवारे लोग इस दिन भोलेनाथ की पूजा जरूर करते हैं व इनका व्रत रखते हैं। इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई सारे शुभ योग भी बन रहे हैं। जिनकी वजह से ये पर्व ओर खास होने वाला है।

आप हम आपको महाशिवरात्रि से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको करने से आपकी किस्मत एकदम बदल जाएगी और जो आपकी मनोकामान है उसे शिव भगवान पूरा कर दें। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

भोलेनाथ की कृपा सदा आप पर बनीं रहे, इसके हेतु आप ये उपाय करें। इस उपाय के तहत आप महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल और दूध से शिवजी का अभिषेक करें। इससे भोलेनाथ बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं रात के समय शिवपुराण का पाठ भी करें। ये उपाय बेहद ही कारगर साबित होगा।

लाभ प्राप्ति के लिए आप महाशिवरात्रि के दिन शिवजी का अभिषेक दही से करें और इनके सामने शुद्ध घी का दीपक भी जरूर जलाएं। भोलेनाथ को उनकी मन पसंद चीजें भी अर्पित करें। वहीं आर्थिक रूप से परेशान होने पर आप शहद और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके अलावा भोलेनाथ को प्रसाद के तौर पर गन्ना भी अर्पित कर सकते हैं।

अगर आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे हैं तो आप शिवरात्रि के दिन पंच अमृत से भोलेनाथ का अभिषेक कर दें। किसी रोग से निजात पाने के लिए आप जल में दुर्वा मिलाकर शिवजी को अर्पित करें। उसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ये उपाय करने से रोग से आपको मुक्ति मिल जाएगी और सेहत एकदम सही हो जाएगी।

जल्द विवाह हेतु ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का जाप करें। एक साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करें। हो सके तो मां को लाल रंग की चीजें भी अर्पित करें। ये उपाय करते ही विवाह में हो रही समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

संतान प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। इसके अलावा शिव और माता पार्वती के साथ-साथ गणेश एवं कार्तिक की पूजा भी करें। ऐसा करने से संतान प्राप्ति का योग बन जाएगा।

तो ये थे कुछ उपाय जो कि बेहद ही कारगर साबित होते हैं। आप बस सच्चे मन से ये उपाय करें। इन्हें करने से आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी।

Back to top button