राशिफल

Rashifal 8 March: आज इन 5 राशि वालों पर रहेगा महादेव का आशीर्वाद, मुश्किलों से करेंगे रक्षा

हम आपको सोमवार 8 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 March 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आपने जिन कामों का खाका तैयार किया है, उन्हें पूरा करने पर लग जाएंगे। इससे आपको सफलता मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आपके रूटीन काम में कुछ अड़चनें आएंगी लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत से उन्हें दूर करेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके साथी के साथ मामूली झगड़े आपको परेशान करेंगे लेकिन दिन के अंत तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। बेवजह की बातों में आकर अपनी निजी जीवन को खराब करने से बचें। स्वभाव में भावुकता विशेष तौर पर रहेगी। अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। आपको अपने सहकर्मियों और जूनियर्स की मदद से अपने हर काम में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी सेहत मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। मौजूदा व्यावसायिक सौदों के लिए, यह एक अभावग्रस्त दिन होगा। सरकारी नौकरी ढूंढ रहे लोगों को जल्दी उनके जॉब मिल सकती है मगर मेहनत करना आप लोगों को जारी रखना होगा। यदि व्यापार करते हैं तो नतीजे सुखद मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन रोमांचक और सामंजस्यपूर्ण होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अपने काम में पूरी तरह से संलग्न हुआ देखकर आपके साथ काम करने वाले भी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का भी सपोर्ट मिलेगा। आप भावनात्मक और शारीरिक रूप से सूखा महसूस कर सकते हैं। परिवार वाले काम बढ़ाने में आपकी योगदान करेंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन ख़ुशनुमा कर देंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी माँ के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इनकम ठीक रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज खुशी मिलेगी और प्यार में नई नई योजनाएं बनाएंगे। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करेंगे तो फायदा होगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छा दिन रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी उर्जा वापस लौट आएगी और खर्चों में कमी होगी तथा चिंताएं कम होंगी। आपकी रचनात्मक क्षमता आपको आर्थिक सफलता दिलायेगी किसी अनुभवी साथी की सलाह भी काम आयेगी। आप हर चीज के लिए उत्साहित और उत्साह से भरे हुए महसूस करेंगे। आप अपने घर के अंदरूनी हिस्सों को बेहतर बनाने के लिए समय और ऊर्जा खर्च कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बीतेगा। अपने काम को करने के लिए दूसरों पर भरोसा न करे। भागीदारों के बीच गलतफहमी की संभावना अधिक है। आपको सलाह दी जाती है कि आप दूसरे के नखरे को अनदेखा करें। करियर में दायरे और अधिकारों का विस्तार होगा। जीवनसाथी से प्रेम से पेश आएं, नहीं तो मूड खराब होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आस पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, लेकिन इसमें भी आपको खुशी होगी। कोई अच्छी खबर मन खुश कर देगी। आपका आने वाला समय मंगलकारी रहने वाला है। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको अपने अंदर एक नई उर्जा का एहसास होगा। पुराने निवेश से घर बैठे आर्थिक लाभ होगा सेहत के मामले में लापरवाही ना करें। किसी बात को लेकर आपका मन उधेर-बुन में लगा रहेगा। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। आपको समय की आवश्यकता है क्योंकि कुछ चीजें गलत हो सकती हैं। बॉस आपकी सराहना कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का सेतु निर्मित होगा। जीवनसाथी के संग प्रणय के हसीन पल आत्मिक खुशी देंगे। अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नई चीजों की योजना बना सकते हैं और नए निवेश पर विचार कर सकते हैं। आज सकारात्मक नजरिया आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप स्वयं को भीड़ में आगे लाने की कोशिश न करें, तो बेहतर रहेगा। छोटी-छोटी बातों में भी आप खुशी और आनंद ढूंढेंगे। विपरीत लिंगिंयो से आपको सुख मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सुख प्राप्त करेंगे। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। आपकी लोकप्रिय छवि में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक और राजनीतिक लोगों को आज विशेष लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। आज कोई नया इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीद सकते हैं। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है।

आपने Rashifal 8 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 March 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : स्वप्न शास्त्र के अनुसार रातों में इन सपनों का आना आपको मालामाल बना सकता हैं, ये हैं वह वस्तुएं

Back to top button