
गंजे होकर जुड़वा बच्चों के सामने आ गए पिता, फिर जो हुआ वह बड़ा मजेदार था, देखें Video
बच्चे बड़े ही मासूम होते हैं। बचपन से उनके दिमाग में अपने पेरेंट्स की एक तस्वीर फिट हो जाती है। फिर वह हमे अक्सर उसी रूप में देखना पसंद करते हैं। हालांकि जब मां या बाप अपना लुक बहुत अधिक बदल लेते हैं तो बच्चे दुविधा में पड़ जाते हैं। उन्हें उनकी शक्ल जानी पहचानी नहीं लगती है। उन्हें लगता है कि उनके सामने ये कौन अजनबी आकर खड़ा हो गया।
अब इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक पिता अपने बाल शेव करवाकर यानि कि गंजा होकर जुड़वा बच्चों के सामने आ गया। इसके बाद उस शख्स के जुड़वा बच्चों ने जिस तरह का रिएक्शन दिया वह बड़ा ही मजेदार था।
पहले तो दोनों बच्चे हैरान परेशान हो गए। उन्हें समझ नहीं आया कि ये शख्स आखिर कौन है? इसके बाद एक बच्चे ने रोना शुरू कर दिया। पिता जैसे ही रोते हुए बच्चे के करीब आने लगे तो दूसरा बच्चा अपना हाथ लंबा कर उसे प्रोटेक्ट करने लगा। मानो कह रहा हो ‘ओए अजनबी! मेरे भाई के करीब मत आना।’ बाद में वह दूसरा बच्चा भी रोना शुरू कर देता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे देख लोग तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। ट्विटर पर यह वीडियो @Aqualady6666 नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘जुड़वा बच्चों ने पहली बार अपने पापा को गंजा देखा। जरा उनका रिएक्शन देखिए।’ तो चलिए पहले आप ये वीडियो ही देख लीजिए।
Father shaved for the very first time,watch his twin kids reaction reaction ??? pic.twitter.com/6MJOlFSSCI
— Aqualady? ? ? ? (@Aqualady6666) March 4, 2021
ट्विटर पर यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इसे अभी तक 41 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके ऊपर मीम भी बनने लगे हैं।
She was like ” okay Mr clean don’t touch him please ” ??❤️ pic.twitter.com/gln4q531sT
— Aqualady? ? ? ? (@Aqualady6666) March 4, 2021
वैसे आप वीडियो देख जान ही चुके होंगे कि इनमें से कौन बड़ा है।
We already know who is older. pic.twitter.com/28f6go1JaA
— N?????.? (@Badboi_Nel) March 4, 2021
उम्मीद करते हैं कि आपको ये वीडियो पसंद आया होगा। यदि हां तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले ताकि वे भी इसे देख मुस्कुरा सकें। वैसे अगली बार आप अपनी गंजी करवाए या लंबी लंबी दाढ़ी मुछ कटवाए तो एक बार बच्चों के सामने जाकर उनका रिएक्शन जरूर रिकार्ड करिएगा।